राज एक्सप्रेस, नीमच से मनीष कौशल ने इस्तीफा दे दिया है. वे सिटी में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी धार में दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनीष काफी समय से राज एक्सप्रेस से जुड़े हुए थे. राज ग्रुप पर शिवराज सरकार की टेढ़ी नजर के बाद नौकरी पर अनिश्चितता के बादल को देखते हुए मनीष ने यह कदम उठाया.
राज एक्सप्रेस, मंदसौर से दीपक पंवार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, परन्तु संभावना जताई जा रही है कि वे पत्रिका से जुड़ सकते हैं. दीपक भास्कर से इस्तीफा देकर राज एक्सप्रेस पहुंचे थे. राज में मार्केटिंग टीम के दबाव के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया.












hansa
June 10, 2011 at 5:35 pm
sahi kadam uthaya h