भास्कर ग्रुप अब छोटे एडिशन लांच कर रहा है। दैनिक भास्कर, लुधियाना के अधीन रहा पटियाला जिला अब स्वतंत्र एडिशन बना दिया गया है। इस संस्करण के प्रभारी कुमार अभिमन्यू बनाए गए हैं। लुधियाना में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यर अभिमन्यू इससे पहले चंडीगढ़ में भास्कर के साथ थे। दो साल पहले उन्होंने चंडीगढ़ में भास्कर ग्रुप में स्पेशल करेस्पांडेंट के बतौर ज्वाइन किया था। उससे पहले दैनिक जागरण के साथ थे। सूत्रों का कहना है कि भास्कर समूह दो-तीन जिलों वाला संस्करण लांच कर रहा है। इसके पीछे मकसद कंटेंट, रवेन्यू और प्रसार तीनों लिहाज से बेहतर प्रदर्शन करना है। पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना के बाद पटियाला चौथा एडिशन होगा।
यूपी में दैनिक हिंदुस्तान के कई यूनिट हेड इधर-उधर
दैनिक हिंदुस्तान, उत्तर प्रदेश के कई संस्करणों के यूनिट हेड इधर-उधर किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदलाव के दायर में वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा और बरेली संस्करण हैं। पता चला है कि मेरठ यूनिट के हेड सी. नटराज को आगरा का यूनिट हेड बनाया गया है। आगरा के यूनिट हेड सम्राट नायक को बरेली यूनिट का हेड बनाकर भेजा जा रहा है। बरेली संस्करण अगले कुछ महीनों में शुरू होने की संभावना है। इलाहाबाद के यूनिट हेड योगेंद्र चतुर्वेदी को मेरठ का दायित्व सौंपा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कई और लोगों के तबादले हुए हैं। इन सभी तबादलों पर अंतिम मुहर होली के बाद लगेगी।











