Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संजय जी न्यूज छत्तीसगढ़ में, 15 अगस्त से प्रसारण

Sanjay Diwediछत्तीसगढ़ के प्रमुख हिंदी दैनिक हरिभूमि के स्थानीय संपादक संजय द्विवेदी ने रायपुर से 15 अगस्त से शुरू होने जा रहे टीवी चैनल जी न्यूज 24 घंटे छत्तीसगढ़ के डिप्टी एक्जीक्युटिव प्रोडयूसर (एडिटर इनपुट) के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। 14 साल से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे श्री द्विवेदी अब तक दैनिक भास्कर, नवभारत, स्वदेश, इन्फोइंडिया डाटकाम जैसे संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में रीडर भी रह चुके हैं। उनकी अब तक मीडिया की विविध विधाओं पर 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

दैनिक भास्कर, छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड केके नायक पहले ही जी न्यूज छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर ज्वाइन कर चुके हैं। इस नए चैनल की लांचिंग की कमान जीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत मित्तल को सौंपी गई है।  

पिछले दिनों रायपुर में हुई एक पत्रकार वार्ता में जी न्यूज, नई दिल्ली के सीईओ बारून दास और छत्तीसगढ़ में गोयल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश गोयल ने बताया कि जी न्यूज 24 घंटे छत्तीसगढ़ का प्रसारण 15 अगस्त से किया जाएगा। इसके लिए लोधीपारा रेलवे क्रासिंग , रायपुर के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्षेत्रीय कार्यालय बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जीटीवी के इस नए क्षेत्रीय चैनल का फ्रेंचाइजी एसबी मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड होगी। इस कंपनी के सीईओ केके नायक ने बताया कि दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर व कोरबा में चैनल का जिला कार्यालय स्थापित किया जाएगा जो लाइव सेटेलाइट लिंक से जुड़ा होगा। साथ ही इनसेट 4-ए सेटेलाइट से इस चैनल को राष्ट्रीय स्तर के अलावा 17 देशों में देखा जा सकता है। प्रदेश में सीधा प्रसारण के लिए दो बोबी वैन का उपयोग भी किया जाएगा। संजय को भड़ास4मीडिया की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...