Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रेस क्‍लब परिसर से अखिल की गिरफ्तारी से पत्रकार नाराज

गुवाहाटी प्रेस क्लब से आरटीआईकर्मी तथा किसान नेता अखिल गोगोई की गिरफ़्तारी पर गुवाहाटी प्रेस क्लब ने नाराजगी जताई है. क्लब ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को पत्र लिख कर कहा है कि प्रेस क्लब का काम किसी को कानूनी प्रक्रिया से बचाना नहीं है. लेकिन प्रेस क्लब से परिसर के बदले अखिल को परिसर के बाहर निकलने पर गिरफ्तार किया जाना चाहिए था.

गुवाहाटी प्रेस क्लब से आरटीआईकर्मी तथा किसान नेता अखिल गोगोई की गिरफ़्तारी पर गुवाहाटी प्रेस क्लब ने नाराजगी जताई है. क्लब ने मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को पत्र लिख कर कहा है कि प्रेस क्लब का काम किसी को कानूनी प्रक्रिया से बचाना नहीं है. लेकिन प्रेस क्लब से परिसर के बदले अखिल को परिसर के बाहर निकलने पर गिरफ्तार किया जाना चाहिए था.

क्लब के सचिव नव ठाकुरिया ने मुख्यमंत्री से कहा है कि जिस तरह से बीच संबाददाता सम्मलेन को बाधित कर पुलिस ने अखिल को गिरफ्तार किया वह ठीक नहीं है. क्योंकि इससे न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हुआ बल्कि प्रेस क्लब की शांति और मर्यादा को नुकसान पंहुचा है. ठाकुरिया ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को कहा है कि पुलिस के कारण संवाददाताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि आखिर अखिल को प्रेस क्लब से निकलने के बाद गेट पर गिरफ्तार करने से पुलिस को क्या नुकसान हो जाता. उन्होंने मुख्यमंत्री से भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है.

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arun Kumar

    June 25, 2011 at 8:23 am

    it is virtually an insult to media fraternity and Press Club of Guwahati. Never before any one has been arrested while addressing the media. Needs to condemned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...