Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

प्रभात खबर के अभिकर्ता अखिलेश सिंह का निधन

[caption id="attachment_20685" align="alignleft" width="114"]अखिलेश सिंह अखिलेश‍ सिंह [/caption]जमशेदपुर :  प्रभात खबर के अभिकर्ता अखिलेश सिंह का गुरुवार को नई दिल्‍ली में निधन हो गया. वह 54 साल के थे.वे अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में पिता के अलावा पत्‍नी, एक बेटा, एक बेटी हैं. श्री सिंह का अंतिम संस्‍कार शनिवार को पार्वती घाट विष्‍टुपुर में होगा. आज ही बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्‍ली ले जाया गया था.

अखिलेश सिंह

अखिलेश‍ सिंह

जमशेदपुर :  प्रभात खबर के अभिकर्ता अखिलेश सिंह का गुरुवार को नई दिल्‍ली में निधन हो गया. वह 54 साल के थे.वे अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में पिता के अलावा पत्‍नी, एक बेटा, एक बेटी हैं. श्री सिंह का अंतिम संस्‍कार शनिवार को पार्वती घाट विष्‍टुपुर में होगा. आज ही बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्‍ली ले जाया गया था.

श्री सिंह 31 मई को सीतामढ़ी में एक रिश्‍तेदार के यहां चोटिल हो गए थे. इससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्‍चर हो गया था. उनका इलाज पटना में चल रहा था. स्थिति बिगड़ने पर उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से दिल्‍ली ले जाया गया था, मगर रास्‍ते में ही उनका निधन हो गया. उनके निधन से पूरे मीडिया को गहरा आघात लगा है. हंसमुख और मिलनसार व्‍यक्तित्‍व के धनी श्री सिंह लोगों के बीच ‘बाबू साहब’ के नाम से जाने जाते थे.

श्री सिंह के असामयिक निधन पर प्रभात खबर परिवार ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है. प्रभात खबर परिवार ने अपने कैंपस में एक शोक सभा का आयोजन किया,  जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. साथ ही, उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की गई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. BIJAY SINGH

    June 25, 2011 at 5:43 pm

    really sad news.His sudden demise is a loss for Jamshedpur media ,bcoz he was the person who lived in media and was behind the launch of many dailies in Jamshedpur.
    we worked together in AWAZ Hindi daily and spent a good time despite of very crisis and struggle period.May God give his soul a total peace and strength to the bereaved family to bear the unbearable loss.
    BIJAY SINGH
    Former Publisher- AWAZ Hindi Daily,Jamshedpur.

  2. guruji

    June 26, 2011 at 8:06 am

    santapt pariwar ke prati humari samvednaein.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...