मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद तथा जयपुर के बाद भास्कर ग्रुप का अंग्रेजी अखबार डीएनए का छठा संस्करण रविवार 26 जून से इंदौर से शुरू हो रहा है। भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2011 की पहली तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक डीएनए देश के अंग्रेजी अखबारों में छठवां सबसे बड़ा अखबार है। मेट्रो शहरों की फेहरिस्त में इंदौर न केवल 14वें स्थान पर है, बल्कि मध्य भारत में व्यापार और शिक्षा का गढ़ भी है।
इसके चलते ही भास्कर ग्रुप डीएनए का छठा पूर्ण संस्करण इंदौर से प्रकाशित करने जा रहा है। डीएनए के जरिए इंदौर को एक ऐसा अंग्रेजी अखबार मिल रहा है कि जो इस शहर के साथ-साथ उभरते भारत की आकांक्षाओं और उपलब्धियों से पाठकों को रूबरू कराएगा। इस अखबार की आज धूमधाम से लांचिंग होगी।












Atul Kushwah
June 26, 2011 at 2:37 pm
Congratulations, bhaskar group,,…
Atul kushwah
anurag mishra
June 30, 2011 at 5:21 am
great for indorian