Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

लाइफस्टाइल

महिला पत्रकार का आरोप- वो मेरी जीन्स खोलने की कोशिश करने लगा!

: नए सेक्स कांड में फंसे स्ट्रॉस कान : आईएमएफ के पूर्व अध्यक्ष डोमनिक स्ट्रॉस कान नए सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं. फ्रांस की एक पत्रकार ने उन पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है, जिसके जवाब में स्ट्रॉस कान ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. फ्रांसीसी पत्रकार और लेखिका त्रिस्तान बेनोन ने अदालत जाने का मन बना लिया है. उनके वकील ने कहा कि स्ट्रॉस कान पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया जाएगा.

: नए सेक्स कांड में फंसे स्ट्रॉस कान : आईएमएफ के पूर्व अध्यक्ष डोमनिक स्ट्रॉस कान नए सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं. फ्रांस की एक पत्रकार ने उन पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है, जिसके जवाब में स्ट्रॉस कान ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. फ्रांसीसी पत्रकार और लेखिका त्रिस्तान बेनोन ने अदालत जाने का मन बना लिया है. उनके वकील ने कहा कि स्ट्रॉस कान पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया जाएगा.

उधर, न्यू यॉर्क में सेक्स कांड में फंसने की वजह से आईएमएफ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले स्ट्रॉस कान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है. उनके वकीलों हेनरी लेकेरेक और फ्रेडरिक बॉलिऊ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें काल्पनिक बताया. उन्होंने कहा, “हम उस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं.” स्ट्रॉस कान पर ऐसे वक्त में नया आरोप लगा है, जब न्यू यॉर्क में उन पर लगाया गया आरोप कमजोर पड़ता दिख रहा है. पिछले दिनों उन्हें एक होटलकर्मी के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में आरोप लगाने वाली महिला पर भी शक किया जा रहा है. न्यूयॉर्क के मामले को ध्यान में रखते हुए स्ट्रॉस कान के वकील का कहना है कि बेनोन ने ऐसे वक्त में आरोप लगाया है, जब अमेरिका का मामला कमजोर पड़ता जा रहा है.

उधर, बेनोन के वकील कूबी का कहना है कि उनकी मुवक्किल ने आरोप इसलिए लगाया है क्योंकि उनका मानना है कि बलात्कार की कोशिश किए जाने के मामले को सामने लाया जाना जरूरी है. खुद बेनोन का कहना है, “जब मैंने देखा कि स्ट्रॉस कान मुक्त कर दिए गए और उसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भव्य रेस्त्रां में पार्टी की तो मुझे बहुत बुरा लगा.” फरवरी, 2007 में बेनोन ने एक टीवी टॉक शो में कहा था कि फ्रांस के एक सीनियर नेता ने उन्हें इंटरव्यू देने के बहाने के एक खाली अपार्टमेंट में मिलने को कहा और वहां नाजायज फायदा उठाने की कोशिश की. उस शो में बेनोन ने जिस नेता का नाम लिया था, उसे ब्रॉडकास्ट करते समय उड़ा दिया गया लेकिन एक साल बाद एक दूसरे इंटरव्यू में बेनोन ने कहा था कि उन्होंने स्ट्रॉस कान का ही नाम लिया था.

फ्रांसीसी पत्रकार का कहना था, “मैंने सीधे रिकॉर्डर ऑन कर दिया. लेकिन स्ट्रॉस कान ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहा कि वह जब तक हाथ नहीं पकड़ेंगे, इंटरव्यू देना उनके लिए आसान नहीं होगा.” बेनोन के मुताबिक, “पहले उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और फिर उनका हाथ सरकने लगा. मैं चिल्लाने लगी और बचाव के लिए गुहार करने लगी. हम फर्श पर गुत्थम गुत्था हो गए. हमारे बीच लड़ाई होने लगी.” उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मैंने उनको लात मारी. वह मेरे कपड़े खोलने की कोशिश करने लगे. मेरी जीन्स को खोलने की कोशिश करने लगे.” बेनोन ने बताया कि वह किसी तरह भागने में कामयाब रहीं और सोचा कि स्ट्रॉस कान पर आरोप लगाएं लेकिन बाद में उन्होंने विचार त्याग दिया. बेनोन की मां और सोशलिस्ट पार्टी की नेता अना मनसोरेट ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने ही अपनी बेटी को सलाह दिया कि वह आरोप न लगाएं क्योंकि इससे उनकी पत्रकारिता का करियर मुश्किल में पड़ सकता है.

कूबी का कहना है कि यह वाकया 2003 का है हालांकि बेनोन की मां का कहना है कि घटना 2002 की है. बेनोन और उनकी मां का दावा है कि सोशलिस्ट पार्टी फ्रांसोएस हॉलैंडे को इस घटना की जानकारी दी गई. हालांकि 20 मई को हॉलैंडे ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है. न्यूयॉर्क की घटना से पहले स्ट्रॉस कान को फ्रांस के राष्ट्रपति पद के चुनाव का बड़ा उम्मीदवार बताया जा रहा था और यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि वह राष्ट्रपति निकोला सारकोजी को हराने का दम रखते हैं. लेकिन बलात्कार की कोशिशों के आरोप में फंसने के बाद उनका राजनीतिक करियर दांव पर लग गया है. कूबी का कहना है कि अगर न्यू यॉर्क का मामला नहीं टिकता है तो भी बेनोन अदालत जाएंगी क्योंकि उनके पास ठोस मामला है. उधर, न्यू यॉर्क की होटल कर्मचारी के वकील ने बेनोन के आरोप का स्वागत किया है. साभार : डायचेवेले

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...