वायस आफ इंडिया के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर (सीईओ) पद से रविशंकर के इस्तीफा देने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले रविशंकर ने अपना इस्तीफा प्रबंधन के पास भेज दिया है। प्रबंधन ने इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। रविशंकर के अलावा एक-दो और वरिष्ठ लोगों के भी इस्तीफा देने की सूचना है पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर की पुष्टि के लिए भड़ास4मीडिया प्रतिनिधि ने रविशंकर से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उनके मोबाइल पर घंटी जाती रही लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि रविशंकर कई दिनों से आफिस नहीं आ रहे हैं। बताया जाता है कि रेवेन्यू जनरेशन के मुद्दे पर कंपनी के निदेशकों और सीईओ के बीच मतभेद गहरा गए थे।
वीओआई के प्रोड्यूसर जयंत ने न्यूज24 ज्वाइन किया
रविशंकर को राहुल कुलश्रेष्ठ के इस्तीफा देने के बाद सीईओ बनाया गया था। इससे पहले वे ग्रुप एडिटर हुआ करते थे। वीओआई के लांच हुए साल भर नहीं हुए लेकिन चार तीन ग्रुप एडिटर और दो सीईओ इस्तीफा दे चुके हैं। सूत्रों के अनुसार वीओआई के प्रदेशों में स्थित ब्यूरो आफिसों में भी असंतोष है। इसके पीछे वजह सेलरी का खर्च खुद निकालने का प्रबंधन का फरमान है। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में इस न्यूज चैनल में कई और उठापटक देखने को मिल सकते हैं। एक अन्य खबर के अनुसार वीओआई के प्रोड्यूसर जयंत अवस्थी ने नई पारी न्यूज 24 के साथ शुरू की है। जयंत वीओआई के साथ इस चैनल के शुरुआत से ही जुड़े हुए थे।











