अमर उजाला के चंडीगढ़ एडिशन के संपादकीय प्रभारी और डिप्टी एडिटर प्रमोद भारद्वाज के बारे में जानकारी मिली है कि उनका तबादला अमर उजाला के नोएडा मुख्यालय के लिए कर दिया गया है। उनकी जगह अमर उजाला, नोएडा के कार्यकारी संपादक उदय कुमार को भेजा जा रहा है। उदय कुमार पहले भी अमर उजाला, चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक रह चुके हैं। इस बार उन्हें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का संयुक्त रूप से प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में अमर उजाला की भविष्य की योजनाओं को एक्जीक्यूट करने का दायित्व भी उदय को सौंपा गया है। बताया जाता है कि प्रमोद का ट्रांसफर निजी कारणों से किया गया है। प्रमोद के तबादले को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे।
राजेंद्र ने नई दुनिया छोड़ा, भास्कर पानीपत में फेरबदल, डीजीएम सुरेंद्र का तबादला
दैनिक भास्कर, पानीपत के सिटी भास्कर अपकंट्री हेड चक्रेश के बारे में खबर है कि वे इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिए गए हैं। उनकी जगह सीनियर सब एडिटर अजय गर्ग को लगाया गया है। चक्रेश को अब गुड़गांव ब्यूरो की कमान सौंपी गई है। दैनिक भास्कर, पानीपत में तीन महीने से खाली पड़े ब्यूरो चीफ के पद पर सीनियर रिपोर्टर अजय राजपूत को बिठाया गया है।
डीएलए छोड़ने के बाद नई दुनिया, लखनऊ ज्वाइन करने वाले राजेंद्र गुप्ता के बारे में सूचना है कि उन्होंने कुछ महीने के बाद ही यहां से इस्तीफा देकर दैनिक जागरण के संग नई पारी शुरू की है। वे दैनिक जागरण की सतना (मध्य प्रदेश) यूनिट में सेवाएं दे रहे हैं।
दैनिक भास्कर से मिली एक खबर के अनुसार दिव्य भास्कर, गुजरात के डीजीएम सुरेंद्र मिश्रा का तबादला दैनिक भास्कर के भोपाल मुख्यालय के लिए किया गया है।