Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘न्यूज आफ द वर्ल्ड’ के ‘इंड आफ द वर्ल्ड’ बनने की कहानी, कुछ तस्वीरों की जुबानी

कोई अखबार जब बंद होता है तो उसके मालिक को जितना कष्ट नहीं होता, उससे ज्यादा कष्ट उसमें काम करने वालों को होता है. इसलिए कि वो अखबार उनके मां, बेटे, पत्नी, घर, परिवार की तरह हो जाता है. वे अपनी जिंदगी के कीमती घंटे उस अखबार को दे रहे होते हैं. उन्हें उस अखबार के आफिस की एक एक चीज से अपनापा होता है. न्यूज आफ द वर्ल्ड अखबार बंद हुआ तो पूरी दुनिया में पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी खबर बन गया.

कोई अखबार जब बंद होता है तो उसके मालिक को जितना कष्ट नहीं होता, उससे ज्यादा कष्ट उसमें काम करने वालों को होता है. इसलिए कि वो अखबार उनके मां, बेटे, पत्नी, घर, परिवार की तरह हो जाता है. वे अपनी जिंदगी के कीमती घंटे उस अखबार को दे रहे होते हैं. उन्हें उस अखबार के आफिस की एक एक चीज से अपनापा होता है. न्यूज आफ द वर्ल्ड अखबार बंद हुआ तो पूरी दुनिया में पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी खबर बन गया.

इस अखबार के बंद होने पर तरह तरह की बहसें शुरू हो चुकी हैं. पत्रकारिता के तौर तरीकों पर बात हो रही है. एकेडमिक से लेकर जर्नलिस्ट और पोलिटिशयन तक इसकी विवेचना अपने अपने तरीके से कर रहे हैं. यहां हम न्यूज आफ द वर्ल्ड के द इंड होने के समय की कुछ तस्वीरें दे रहे हैं. ये ऐतिहासिक तस्वीरें हैं. पत्रकारिता के शोधार्थी इसे सहेज कर रख सकते हैं. -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया

ये है न्यूज आफ द वर्ल्ड अखबार के आखिरी अंक का पहला पन्ना

ये है न्यूज आफ द वर्ल्ड अखबार के आखिरी अंक का पेज नंबर दो

आखिरी अंक निकालने के लिए न्यूज आफ द वर्ल्ड आफिस में पत्रकारों व कर्मियों की सक्रियता का एक दृश्य. इस तस्वीर को एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल से लिया.

आखिरी अंक के एक पेज को अंतिम रूप देता पेज आपरेटर

आखिरी अंक निकालने के बाद मीडियाकर्मी जब आफिस से बाहर निकले तो दूसरे अखबारों के मीडियाकर्मियों के लिए वे खबर बन गए. उनकी तस्वीर खींचने के लिए सैकड़ों कैमरे चमक पड़े.

आखिरी अंक के फ्रंट पेज को दूसरे अखबारों के मीडियाकर्मियों को दिखाते न्यूज आफ द वर्ल्ड के आखिरी संपादक.

आखिरी अंक के फ्रंट पेज को सजाता, संवारता पेज आपरेटर

आखिरी अंक का फ्रंट पेज अब दुनिया भर के अखबार म्यूजियमों, शोधार्थियों के लिए संजोकर रखने की चीज बन गया है. पेज का एक क्लोजअप.

लंदन के दूसरे अखबारों ने न्यूज आफ द वर्ल्ड अखबार बंद होने की खबरें प्रकाशित कीं. द गार्जियन में प्रकाशित खबर यूं है.

न्यूज आफ द वर्ल्ड सनसनीखेज और ब्रेकिंग न्यूज के लिए दुनिया भर में चर्चित हुआ. इस अखबार का एक पुराना फ्रंट पेज.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhishek sharma

    July 10, 2011 at 9:01 am

    dukhad….lekin uchit.

  2. Aliya Khan

    July 11, 2011 at 1:53 pm

    Aik atihasik aur sarvadhik prasar sankhya vale akhbar ki sabhi sadhan hote hue maut ho jana achcha nahin laga. meida jagat se judhav hone ke karan laga jaise apna khas sambandhi kho diya hai. News of the world ne pathakaon ki mansikta aur test ko pahchana, patrkaron ne bhi risk lekar akhbar mein khabren paroseen. Bhale hi akhbar par kitne hi aarop lage hon par 168 saal tak aik akhbar ka zinda rahna apne aap mein aik itihas hai. akhbaar se judhe rahe saare staff ke sath hi News of the World ko mera salaam.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...