उमेश जोशी के बारे में भड़ास4मीडिया पर छपी खबर गलत साबित हुई. ऐसा खुद उमेश जोशी का कहना है. उन्होंने बताया कि वे किसी ‘अभी तक’ चैनल या इसे चलाने वाली कंपनी के बारे में नहीं जानते. उन्होंने ‘हरियाणा न्यूज’ चैनल ज्वाइन किया है. यह कई वर्षों से चल रहा है. वे हेड के बतौर काम देख रहे हैं. इस ग्रुप के कई और चैनल लांच होने वाले हैं. इसी ग्रुप का बल्ले-बल्ले, पंजाब टुडे आदि चैनल हैं. यूपी केंद्रित चैनल भी शुरू होगा. उमेश जोशी ने बताया कि वे काम शुरू कर चुके हैं और जल्द ही विस्तार योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा.
उधर, दैनिक जागरण, रांची से खबर है कि विज्ञापन प्रभारी मुकेश रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर संग नई पारी शुरू करेंगे. दैनिक जागरण, रांची से पुराने लोगों को हटाया जा रहा है और कई लोग खुद हट रहे हैं.












SN
July 10, 2011 at 4:26 pm
Sanjay ji kaha gaye kya woh bhi wahi hai
veer chauhan
July 10, 2011 at 7:49 pm
ये खबर भी पूरी तरह ठीक नहीं है पंजाब टूडे और बल्ले बल्ले चैनल कब के बंद हो चुके हैं… जे के जैन नाम को एक नंबर का चोर इन चैनलों को चलाता था और संजय दिवेदी जैसे लोग उसे कई सालों तक चूना लगा चुके हैं जे के जैन के पास कई चैनलों के लाइसेंस थे उनमें से हरियाणा हिमाचल यूपी गोवा तमाम चैनल चलाकर वो बंद कर चुका है अब उसने ये सारे लाइसेंस हरियाणा के एक कैबिनेट मिनिस्टर को बेच दिये हैं जो इसे फिर से लॉच कर रहा है… ये बता दें कि जे के जैन पर करोड़ों रूपयों की लेनदारी है और इसने कितने कर्मचारियों को 16 16 महीनों की तनख्बाह अब तक नहीं दी है चार साल हो गये…अब भगवान जाने क्या होगा उमेश जोशी का