रायपुर से प्रिंट मीडिया की कई खबरें हैं। पहली खबर- दैनिक भास्कर, भिलाई के ब्यूरो चीफ प्रवीण शुक्ला ने हरिभूमि, बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक का पद संभाल लिया है। बताते हैं कि प्रवीण शुक्ला को पिछले दिनों दैनिक भास्कर के रायपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था जिससे वो खुद को सहज नहीं महसूस कर पा रहे थे। इसी के चलते उन्होंने भास्कर छोड़कर हरिभूमि का साथ पकड़ा। दूसरी खबर- नवभारत, रायपुर के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय से कार्यरत सब एडीटर समीर दीवान ने दैनिक भास्कर, भिलाई में ब्यूरो चीफ पद पर ज्वाइन कर लिया है। नव भारत, रायपुर के ही सिटी रिपोर्टर रोबिन गौतम ने ग्रैंड चैनल ज्वाइन किया है।
तीसरी खबर- नई दुनिया, रायपुर में प्रशांत दुबे और प्रदीप परिहार ने नई पारी शुरू की है। दोनों लोग इससे पहले रायपुर में ही देशबंधु अखबार में कार्यरत थे। प्रशांत दुबे रिपोर्टिंग टीम के हिस्सा होंगे जबकि प्रदीप परिहार सेंट्रल डेस्क पर काम करेंगे। सूचना है कि नई दुनिया के कुछ रिपोर्टर जल्द ही संस्थान को बाय बाय कहने के मूड में है। पर इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
चौथी खबर- रायपुर से प्रकाशित अखबार नेशनल लुक के रिपोर्टर संजय शुक्ला ने लोकल टीवी चैनल ग्रैंड चैनल में बतौर न्यूज एडीटर ज्वाइन किया है।











