Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

पत्रकार राजेश श्रीवास्‍तव के इलाज में सहयोग दो साथियों

गोरखपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार और पूर्वांचल के प्रथम बाल समाचार पत्र बालस्वर के संपादक और समर कैम्पों के जरिये छुट्टियों के दौरान बच्चों को सकारात्मक ज्ञान देने के लिये कैम्पों की शुरुआत करने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव पिछले एक सप्ताह से किडनी फेल्योर के चलते गोरक्षनाथ चिकित्सालय के आईसीयू में भरती हैं, जहां उन्हे डायलिसिस पर रखा गया है।

गोरखपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार और पूर्वांचल के प्रथम बाल समाचार पत्र बालस्वर के संपादक और समर कैम्पों के जरिये छुट्टियों के दौरान बच्चों को सकारात्मक ज्ञान देने के लिये कैम्पों की शुरुआत करने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव पिछले एक सप्ताह से किडनी फेल्योर के चलते गोरक्षनाथ चिकित्सालय के आईसीयू में भरती हैं, जहां उन्हे डायलिसिस पर रखा गया है।

अगर समय रहते समाज ने सहयोग का हाथ आगे नही बढ़ाया, तो श्री श्रीवास्तव के लिये इलाज का खर्च वहन कर पाना कठिन होगा। यह जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) के अध्यक्ष और प्रेसक्लब गोरखपुर के संरक्षक रत्नाकर सिंह और गोजए महामंत्री डा. मुमताज खान ने दी। श्री सिंह ने कहा कि शहीदों को समर्पित कार्यक्रम याद करो कुर्बानी के जरिये नागरिकों में देश प्रेम का भावना जगाने वाले, सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी श्री श्रीवास्तव का स्वास्थ्य किडनी द्वारा कार्य बन्द कर दिये जाने के कारण लगातार गिरता जारहा है। डायलिसिस और अन्य दवाओं का खर्च भी काफी अधिक आ रहा है। इस संबंध में गोजए के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल के प्रबंधक और सदर सांसद योगी आदित्यनाथ जी से मिल कर इलाज में रियायत की मांग किया है, जिस पर योगी जी ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्‍यक निर्देश दे दिये हैं।

श्री सिंह और श्री खान ने बताया कि इसके बाद भी इस रोग के इलाज में काफी व्यय होने की संभावना होती है। एक सच्चे पत्रकार का जीवन एक सैनिक की भांति कीमती होता है, वह अपना पूरा जीवन समाज और देश की सेवा में अर्पित कर देता है, और जब उस पर कोई विपत्ति आती है, तो यही सेवा उसकी पूंजी के रूप में नजर आती है। श्री खान ने राजेश श्रीवास्‍तव के इलाज में आने वाले व्यय को वहन करने के लिये समाज के सभी वर्ग के लोगों, पत्रकार, व्यवसायी वर्ग, चिकित्सक वर्ग, सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं और आम नागरिकों से अपील किया है कि पत्रकार राजेश के ईलाज के लिये वे अपने स्तर से आर्थिक सहयोग करें, जिससे वे शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर अपने दैनिक कार्य में पुनः संलिप्त हो सकें।

श्री सिंह ने कहा कि सहयोग के लिये इच्छुक लोग हमारे मोबाइल संख्या 09415039114 या गोजए महामंत्री डा. मुमताज खान के मोबाइल 09415211924 पर संम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही श्री श्रीवास्तव के संबंध में हमारी मेल [email protected]  पर भी संपर्क किया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को इस बात का अधिकार नही होगा, कि वह श्री श्रीवास्तव के इलाज के लिये गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नाम पर किसी से नगद धन स्वीकार करे। गोरखपुर में स्थानीय स्तर पर सहयोग के लिए यश टीवी के कार्यालय में संजय श्रीवास्तव, गोजए के कैम्प कार्यालय गुप्ता फोटो कापियर्स, जिला परिषद रोड पर गोजए के कार्यालय प्रभारी विनय कुमार गुप्ता को अधिकृत किया गया है। जहां सहयोग राशि के रसीद दी जायेगी। चेकों से मिलने वाली सहयोग राशि के लिय राजेश कुमार श्रीवास्तव के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया की गोरखपुर शाखा में खाता संख्या 30282810974 का प्रयोग किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shravan shukla

    July 15, 2011 at 4:19 am

    thanx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...