Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आलोक गुप्ता को मिला इनाम, सहारा के यूपी ब्यूरो चीफ बने

लखनऊ के वरिष्ठ टीवी पत्रकार आलोक गुप्ता को अपनी मेहनत और निष्ठा का इनाम मिल गया है। आलोक अब सहारा समय यूपी के ब्यूरो चीफ बन बन गए हैं। पिछले करीब आठ सालों से आलोक सहारा के लखनऊ ब्यूरो में ही हैं। पिछले कई बरसों से आलोक वहां नम्बर दो की हैसियत में रहे हैं। जब भी यूपी में कोई बड़ी घटना होती है या फिर कोई बड़ा इवेंट होता है, सहारा ग्रुप सिर्फ आलोक गुप्ता पर ही भरोसा करता रहा है। अपनी इसी मेहनत, लगन और संस्थान के प्रति निष्ठा के चलते आलोक गुप्ता ग्रुप में हमेशा अपने सीनियर्स के प्रिय रहे है, नए प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया है और इस बार उन्हें अच्छा इनाम मिला है।

लखनऊ के वरिष्ठ टीवी पत्रकार आलोक गुप्ता को अपनी मेहनत और निष्ठा का इनाम मिल गया है। आलोक अब सहारा समय यूपी के ब्यूरो चीफ बन बन गए हैं। पिछले करीब आठ सालों से आलोक सहारा के लखनऊ ब्यूरो में ही हैं। पिछले कई बरसों से आलोक वहां नम्बर दो की हैसियत में रहे हैं। जब भी यूपी में कोई बड़ी घटना होती है या फिर कोई बड़ा इवेंट होता है, सहारा ग्रुप सिर्फ आलोक गुप्ता पर ही भरोसा करता रहा है। अपनी इसी मेहनत, लगन और संस्थान के प्रति निष्ठा के चलते आलोक गुप्ता ग्रुप में हमेशा अपने सीनियर्स के प्रिय रहे है, नए प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया है और इस बार उन्हें अच्छा इनाम मिला है।

आलोक स्वतंत्र मिश्रा की भी गुड बुक में हैं.. लिहाजा स्वतंत्र मिश्रा ने कमान संभालने के बाद आलोक को ब्यूरो चीफ बना दिया। आलोक गुप्ता करीब 15 सालों से पत्रकारिता में हैं। सहारा समय से पहले कई अखबारों और पत्रिकाओं में उन्होंने काम किया। कई खोजी रिपोर्ट भी की। उनकी रिपोर्टिंग स्किल से ही उन्हें सहारा में जगह मिली। तबसे वे लगातार सहारा में ही बने हुए हैं।

आलोक गुप्ता शानदार रिपोर्टर तो हैं ही, बेहद डाउन टू अर्थ भी हैं। इतने सीनियर होने के बावजूद आज भी उन्हें धरना प्रदर्शन की कवरेज से कोई गुरेज नहीं है। व्यावहारिक रूप से आलोक काफी सुलझे हुए हैं, यही वजह है कि वे कभी किसी विवाद में नहीं पड़े..। सभी लोगों से उनके मधुर संबंध बने रहे। यूपी के कई अफसरों, मंत्रियों से भी आलोक के अच्छे संबंध हैं। आलोक गुप्ता को रिपोर्टिंग के लिए प्रदेश स्तर के कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। पिछले दिनों आलोक को लखनऊ में छत्तीसगढ़ की पत्रिका लोकायत की तरफ एक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आलोक को सम्मानित किया।

आलोक काफी संघर्ष के बाद यहां तक पहुंचे हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता जी उनके लिए मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारियों में लगे थे, लेकिन आलोक की जिद थी कि वे पत्रकारिता ही करेंगे। आखिर आलोक सही साबित हुए। आलोक ने यूपी ब्यूरो चीफ बनाए जाने की पुष्टि की। आलोक ने कहा-मेरा ध्यान कल भी काम करने में था, आज भी है। मेरे लिए पद का कोई मायने नहीं है, लेकिन खुशी इस बात की हुई कि संस्थान ने मेरे काम को सराहा, मुझे एक नई पहचान दी। आज मेरी जो भी पहचान है, वो सहारा की वजह से ही है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. patannjali dubey

    July 17, 2011 at 5:02 pm

    Alok ji Ko unki mehanat ka fal aakhir mil hi gaya

  2. mohd umair

    July 17, 2011 at 11:42 am

    bahot achcha aadmi ko uski mehnat ka fal zarur milta hai.alok g uva patrkaron k liye prerna hai.

  3. bharat singh

    July 17, 2011 at 1:25 pm

    bahut-bahu shubhkamnayen.

  4. GhanshyamKrishana

    July 17, 2011 at 2:03 pm

    आलोक जी वाकई बहुत अच्छे इंसान है। पर उन्हें इंसान को समझनें की परख नहीं है। मै उनका बहुत सम्मान करता हूं। पर वो समझते है कि कि जूनियर लोगों की गर्ज है कि वो उनका सम्मान करें। एक व्यक्ति को उन्होनें बहुत आहत किया है। क्योकि किसी के जज्बातों से खेलने का अधिकार किसी को नहीं है। आलोक जी खुद जानते है कि वो कौन व्यक्ति है।
    आप की इस पदोन्नति के लिये बहुत मुबारकवाद।

  5. ajay

    July 17, 2011 at 5:53 pm

    alok ji aap is pad ke haqdaar they jo aaj aapko mila hai aapko shubh kamnaye ;D

  6. rajesh vajpayee unnao

    July 17, 2011 at 6:23 pm

    yashwant bhai aj kafi antraal k baad apnay sateek transparent va quality based kalam chali hai. vastav may jis patrakar bhai nay alokji par vistarpurvak yeh informatoin di hai wah bilkul 100% sahi va sasvat hai. wah bhai aur ap dono es samgra jaankari likhnay va prakashit karnay k liye badhai k paatra hai .mai alokji ko aur unki karyasiali say na sirf bhalibhanti parichit hoo balki alok vinamrata va kathore mehnat ki jeeti jagti pratimurti hai.
    ek baar punah alokji k ujjwal bhavisya ki iswar say prathna karnay k sath es aalekh k laykhak va bhadas ko yogya patrakar ki vehangam report prakashit karnay par bahut bahut badhai.
    congrat’s alokji go ahead gentlemen jouranalist.
    swatantraji ko bhi akche chayan k liye vinmra dhanywaad.
    rajesh vajpayee ibn7 unnao

  7. gaurav trivedi

    July 18, 2011 at 7:30 am

    badhaee……..
    Gaurav trivedi
    Auraiya

  8. munna

    July 18, 2011 at 11:40 am

    gupt roopse pta chal rha hai ki kanpur aur lko ka bureau chief dileep singh ke kahne se banya gya hai kyonki dono se dileep ke madhur sambandh aur ish samay dileep hi misra ji ka sabse khas hai.lekin yah nirnay accha hai sahara ke liye

  9. umesh vajpeyee

    July 22, 2011 at 8:26 pm

    patrakarita ki dalali samaj ke liye sidhe taur pe utani hanikarak nahi hai jitani ki dava ke dhandhe me milawat ka kam. alok bhai ka ye samaj ahsanmand hai ki vo patrakarita me chale aaye aur apne masoom pita ke kahe pe nahi gaye.

    jo sone ki moti chain dikhane ke liye shirt ke 3 button khol ke chalne wale shree shree swatantra mishra ki good book me ho uski imandari par par kaun shak kar sakta hai !!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...