Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फोकस, हमार टीवी में इनकम टैक्‍स व सीबीआई की रेड, जांच जारी

खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के फोकस टीवी और हमार टीवी के कार्यालय पर इनकम टैक्‍स विभाग ने छापा मारा है. खबरों के मुताबिक सुबह छह बजे से ही इनकम टैक्‍स के अधिकारी कुछ आईटी तकनीशियनों की टीम के साथ नोएडा के सेक्‍टर चार में स्थित फोकस टीवी और हमार टीवी के कार्यालय को घेर लिया. इसके बाद अपनी टीम के साथ फाइलों और कम्‍प्‍यूटरों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान पूरे कार्यालय में अफरातफरी मच गई.

खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के फोकस टीवी और हमार टीवी के कार्यालय पर इनकम टैक्‍स विभाग ने छापा मारा है. खबरों के मुताबिक सुबह छह बजे से ही इनकम टैक्‍स के अधिकारी कुछ आईटी तकनीशियनों की टीम के साथ नोएडा के सेक्‍टर चार में स्थित फोकस टीवी और हमार टीवी के कार्यालय को घेर लिया. इसके बाद अपनी टीम के साथ फाइलों और कम्‍प्‍यूटरों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान पूरे कार्यालय में अफरातफरी मच गई.

खबर है कि आईटी के साथ सीबीआई की टीम भी इस छापेमारी में शामिल है. हालांकि सीबीआई टीम के शामिल हो पाने की पुष्टि नहीं हो पाई है.  समाचार दिए जाने तक आईटी ने  एकाउंट  समेत अन्‍य महत्‍सपूर्ण विभागों में अपनी जांच जारी रखी थी. एक एक फाइल एवं कम्‍प्‍यूटर को खंगाला जा रहा है. हमार तथा फोकस प्रबंधन कई विवादों में घिरा हुआ है. मालिकाना हक को लेकर मतंग सिंह और उनकी पत्‍नी में विवाद चल रहा है, वहीं कर्मचारियों के पीएफ का पैसा जमा नहीं कराने समेत कई संगीन आरोप हैं.

उल्‍लेखनीय है कि फोकस और हमार टीवी के कई छोड़ चुके तथा मौजूद कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास संस्‍थान में चल रही गड़बडि़यों का पुलिंदा भेजा था. माना जा रहा है कि इसी शिकायत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. पॉजिटिव मीडिया के चेयरमैन और मालिक मतंग सिंह को हाल ही में दुबारा कांग्रेस में शामिल किया गया है. जैसे- जैसे तथ्‍यों का खुलासा होगा हम आपको अपडेट करते रहेंगे. इस संदर्भ में जब जानकारी के लिए वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्रुप हेड गार्गी बारदोलोई को कॉल किया तो उन्‍होंने फोन रिसीव नहीं किया.

नीचे पूर्व कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजा गया पत्र –


सेवा में,

प्रधानमंत्री भारत सरकार

प्रधान मंत्री कार्यालय

7, आरसीआर  नई दिल्ली

विषय : फोकस टी वी (ए-29 -30 नोएडा सेक्टर 4 ) के घोर वित्तीय अनियमितता के बारे में

महोदय,

निवेदन  है की हम सभी प्रार्थीगण फोकस टेलिविजन (ए-29 -30  नॉएडा सेक्टर 4) में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं. फोकस टीवी एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल है जिसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी. नियुक्ति के बाद हम सभी कर्मचारियों का वेतन नियमित तौर पर मिलता रहा और उस वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि का पैसा भी कटता रहा. मार्च माह में सभी लोग जो आयकर के दायरे में आते थे उनका टैक्स भी काटा गया. इस मामले में पूछे जाने पर कर्मचारी भविष्य निधि विभाग ने बताया कि फोकस टीवी द्वारा ये रकम जमा नहीं की गई और आयकर भी जमा नहीं किया गया. यही वजह है कि फोकस टीवी ने  हमें आयकर जमा होने के बाद मिलने वाला फॉर्म १६ और आयकर रिटर्न नहीं दिया. फोकस टीवी की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि विभाग में अंशदान के तौर पर हमसे लिया गया पैसा जमा नहीं किया गया. यह कंपनी फोकस टी वी एम ३ एम मीडिया प्राईवेट लिमिटेड के नाम से ७ सी डाक्टर्स लेन गोल मार्केट नई दिल्ली में पंजीकृत है. शायद कुछ माह  पूर्व इसका नाम बदल कर पॉजिटिव मीडिया ग्रुप कर दिया गया है .हम सभी लोगो ने कम्पनी के सीए नागेश वी पी गार्गी वरदालोई और सीएफओ समेत कई वरिष्ठ लोगो से आयकर का फॉर्म १६ (2009 -2010 ) देने की मांग की लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला.

फोकस टीवी में करीब 500 कर्मचारी हैं. फोकस टीवी प्रबंधन ईपीएफ में घोटाला और आयकर की चोरी करके उनके मेहनत की कमाई गायब कर रहा है. आपसे प्रार्थना है कि हम सभी कर्मचारियों के साथ हुई धोखाधडी और फोकस टीवी में हो रही घोर वित्तीय अनियमितता की जांच की जाए. और इस मामले में त्वरित और कठोर कारवाई की जाए. हमारी प्रार्थना है कि कम्पनी के आय व्यय और सभी प्रकार के वित्तीय संव्यवहार की निष्पक्ष जाँच की जाए. हम यकीन है कि प्रबंधन की जानकारी में यहां वित्तीय स्तर पर बहुत बड़ा घोटाला किया जा रहा है. हमें जानकारी मिली है कि फोकस टीवी प्रबंधन अपने जाली कागजातों और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आईपीओ लाना चाहता है और कर्मचारियों के पैसे हड़पने के बाद आमलोगों से भी पैसा बनाना चाहता है.

इस   कंपनी  के  चेयरमैन मतंग सिंह पुराने कांग्रेसी नेता और नरसिम्हा राव सरकार में केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं. केन्द्र सरकार में मंत्री रहने की वजह से श्री मतंग सिंह अपने संबंध और प्रभाव  का फायदा उठाते हैं. बताया जाता है कि इनके रसूख की वजह से ही जांच एजेंसियां और संबंधित विभाग फोकस टीवी के वित्तीय घोटालो की जांच नहीं करते.अगर कोई कर्मचारी कहीं शिकायत करता है तो प्रबंधन की ओर से उसे धमकी दी जाती है. श्री मतंग सिंह और उनके करीबी खुलेआम कहते हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनकी सीट से ही चुनकर आए हैं और कांगेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से निकट संबंधों के कारण उनका कोई कुछ नहीं कर सकता . संक्षेप में फोकस टीवी प्रबंधन अपनी ताकत के बल पर कर्मचारियों को डराना चाहता है और उनकी मेहनत का करोड़ो रुपया हड़प लेना चाहता है.

अत: आप से विनम्र अनुरोध है की इस —

* वित्तीय अनियमितता का तुरंत सज्ञान लें

* कंपनी के सभी खातो की जाँच कराई जाए

* कंपनी के सभी वित्तीय संव्यवहार की जाँच हो

* आयकर नहीं जमा करने के लिए फोकस टीवी पर कानूनी करवाई की जाये

* कर्मचारी भविष्य निधि का पैसा नहीं जमा करने के लिए इन पर कानूनी करवाई की जाये

* आईपीओ लाने के प्रबंधन की योजना की पूरी जांच हो

* हम सभी कर्मचारीयो के ईपीएफ का बकाया पैसा फोकस टीवी जमा कराये

* कर्मचारीयो को 2009-2010 का फार्म १६ मिले

* आयकर अधिकारियों जिनके उपर इस कंपनी का आयकर जमा करने का दायित्व था उन पर कठोर करवाई हो

* भविष्य निधि समय पर जमा न करने वाले अधिकारियो पर कठोर करवाई की जाए

प्रेषित प्रति :

1. सोनिया , यूपीए चेयरपर्सन

2. पी. चिदम्बरम ,गृहमंत्री ,भारत सरकार

3. प्रणब मुखर्जी ,वित्त मंत्री, भारत सरकार

4. मुरली मोनाहर जोशी ,अध्यक्ष लोक लेखा समिति, संसद

5. सुषमा स्वराज नेता, प्रतिपक्ष, लोक सभा

6. नमो नारायण मीणा, वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार

7. श्रम मंत्री भारत सरकार

8. आयकर आयुक्त दिल्ली

9. केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त  दिल्ली

10. डायरेक्टर,  सेबी

11. डायरेक्टर, डी आर आई हेडक्वार्टर

12. प्रवर्तन निदेशालय

प्रेषक :-

फोकस और हमार टी वी के कर्मचारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. AJAY

    July 18, 2011 at 2:31 pm

    मतंग सिंह का अब दिन पूरा हो गया है….पाप का घड़ा कितना दिन चलेगा…कभी ना कभी तो फुटेगा हीं….अब जब फुट गया है तो हमलोग को मजा तो आएगा ही…क्योंकि इस पापी ने ना जाने कितनों लोगों की जिंदगी से खेला है….चार दिन पहले कांग्रेस में शामिल होकर ये जताने में लगा था कि हमको सोनिया गाधी ने बुलाकर पार्टी में वापसी करायी है…लेकिन खबर बिलकुल उल्टा है…..इतना ही नहीं हमलोग जो लेटर पीएमओ सहित कई जगहों पर भेजा था..उसका रिसिविंग भी डाक के माध्यम से हमलोग को मिल चुका है….अब मतंग घिर चुको हो…सावधान हो जाओ…

  2. ANOOP SRIVASTAVA

    July 18, 2011 at 7:11 am

    BAHUT BADHIYA, STRINGERO KA PAISA MAREGE TO BADDUA TO LAGEGI HI, CHALO THEEK HAI, KAM SE KAM HUM STRINGERO KA KUCH PAISA ISI BAHANE DESH KE LIYE TO KAAM AAYEGA

  3. ANOOP SRIVASTAVA

    July 18, 2011 at 7:02 am

    bahut badhiya, stringero ka paisa nahi denge to in par aisi ho aapdaye aati rahe, ham jaise bahut stringero ka paisa hazam kar liya hamar aur fokas walo ne, chalo kuch usme se desh ke kaam to aayega

  4. bhaskar singh

    July 19, 2011 at 4:18 am

    मतंग जी पर गुस्सा भी आ रहा और तरस भी…क्योंकि मतंग सिंह अपने को भले ही बहुत होशियार समझतें हो पर ये उनकी बहुत बड़ी गलत फहमी है। उनको लोगों की पहचान ही नहीं है कि कौन उनके बारे में बढ़ियां सोचता है और कौन बुरा . इन्हे भी बस बेवकूफ ठाकुरों की तरह धुर्त चमचों से घिरे रहने में मजा आता है , साथ ही पुराने राजाओं की तरह अय्याशी का भी बड़ा शौक है, सिर्फ नाम के आगे राजा लगा लेने और पैसा इकट्ठा कर लेने से कोई राजा नहीं हो जाता है , राजा तो इनहेरेन्टे क्वालिटी है जो अपने आप आता है। मुझे याद है कि जब मंतग सिंह ने चैनल खोला था तो मैं पहले इम्पलाई में से था और जब तक रहा उनके बारे में अच्छा ही सोचता रहा पर पता नहीं उन्हे किसने सदबुद्दि दे दी कि वो हम लोगो को ही अपना दुश्मन बना लिया। मैं जानता हूं कि इन सब छापेमारियों से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा पर इज्जत भी कोई चीज होती है।

  5. Mahakaal

    July 19, 2011 at 6:57 pm

    मातंग सिंह का एक और महाझूठ पकड़ा गया कांग्रेस ने मातंग सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की खबर से पल्ला झाडा कहा मतग सिंह को कांग्रेस में शामिल नहीं किया गया है ये कहा है मनीष तिवारी ने[

  6. raj kumar

    July 24, 2011 at 8:05 am

    this is a good move by CBI and Income tax. the group have eaten up the money of the employees and they even did not gave salaries of some ex employees. They have eaten the money of the Provident Fund of the employee, in which their share was not even of a single paise. they have deducted their share of PF form the employee’s CTC. they have cheated many employees and now just becoz of them they are suffering.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...