Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जी गुजराती’ को बंद करने का फरमान जारी

जी गुजरातीखबर है कि जी ग्रुप अपने दो चैनलों को बंद करने जा रहा है। ये हैं ‘जी गुजराती‘ और ‘जी पंजाबी‘। सूत्रों का कहना है कि ‘जी गुजराती’ के स्टाफ से प्रबंधन ने पहले ही कह दिया है कि वो अपने लिए नई नौकरी तलाश लें। बताया जा रहा है कि यह चैनल अगले माह से बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह ‘जी पंजाबी’ के बारे में खबर है कि इस चैनल का लंबे समय से पंजाब में प्रसारण बंद होने से खफा प्रबंधन इसे फिलहाल बंद करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता जो पंजाब केबल इंडस्ट्री को नियंत्रित करते हैं, से ‘जी पंजाबी’ का पंगा चल रहा है।

जी पंजाबीइस प्रभावशाली युवा नेता ने ‘जी पंजाबी’ का प्रसारण पूरे पंजाब में बंद करवा रखा है। प्रबंधन ने कई राउंड बातचीत भी की लेकिन चैनल के पंजाब में दिखने की संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। इस बीच चंडीगढ़ में जी पंजाबी के सीनियर करेस्पांडेंट सुरेंद्र डल्ला ने इस्तीफा दे दिया है। इस चैनल के ब्यूरो चीफ का पद पहले से ही खाली है। बताया जाता है कि जी पंजाबी रेवेन्यू के लिहाज से ठीकठाक प्रदर्शन कर रहा है पर पंजाब की अंदरूनी केबल राजनीति के चलते इस चैनल का दर्शन पंजाब के लोग ही नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि जी पंजाबी को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन अगर स्थितियां इसी तरह बिगड़ी रहीं तो चैनल बंद करने पर प्रबंधन मजबूर होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...