हरदोई जिले में बघौली से हिंदुस्तान के पूर्व पत्रकार सुधीर अवस्थी ने आरोप लगाया है कि हिंदुस्तान के ब्यूरोचीफ एवं प्रसार प्रभारी उनके समेत छह लोगों को फर्जी मुकदमें में फंसाने की साजिश रच रहे हैं. इसके लिए उन्होंने पुलिस को आवेदन भी दे दिया है. सुधीर ने बताया कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है परन्तु अखबार के ब्यूरोचीफ कमर अब्बास नकवी अपनी तरफ से पूरी ताकत लगा रहे हैं.
सुधीर ने बताया कि उनके सहित सत्येन्द्र कुमार मिश्र, रविकांत शुक्ला, अंजनी पाण्डेय, पंकज अवस्थी तथा बृजनंदन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है. हमलोगों ने हिंदुस्तान से इस्तीफा दे दिया है. इसलिए बदला लेने की नीयत से यह कार्रवाई की जा रही है. बघौली थाना इंचार्ज ने हमसे इस संदर्भ में पूछताछ भी की.
इन आरोपों को लेकर जब हिंदुस्तान के ब्यूरोचीफ कमर अब्बास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसमें उनका कोई रोल नहीं है. ये लोग कंपनी के डिफाल्टर हैं, इसलिये कंपनी अपने पैसों के लिए कानूनी रास्ता अख्तियार कर रही है. इन लोगों पर कंपनी का पैसा बकाया है, इसलिए कंपनी अपने तरीके से काम कर रही है. इस मामले में सुधीर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपना उत्पीड़न रोकने की गुहार लगाई है. उन्होंने भड़ास को भी इस संदर्भ में पत्र लिखा है. नीचे भड़ास और जिलाधिकारी को लिखा गया सुधीर का पत्र.
आदरणीय
यशवन्त जी
सप्रेम यथोचित अभिवादन
निवेदन के साथ अवगत कराना है कि अभी हाल में ही मैंने पत्रकारिता दिवस पर बघौली क्षेत्र में पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया। जिसका समाचार रोज की तरह भेजा। समाचार प्रकाशित नहीं हुआ। जिसकी मैंने उपर शिकायत की, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षुब्ध होकर मैंने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से इस्तीफा दे दिया था। कुछ दिनों के बाद जनसन्देश टाइम्स में लिखने लगा। बीफोरएम पर ‘ग्रामीण पत्रकारों का दरद न जाने कोय‘ के शीर्षक से लेख प्रकाशित हुआ था। उस लेख की सच्चाई से दोषी लोगों को बड़ी परेशानी हुई। हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ कमर अब्बास व प्रसार प्रभारी अमित श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कप्तान को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उसमें मेरे समेत आधा दर्जन लोगों पर ब्यूरो चीफ व प्रसार प्रभारी को जान से मार देने की धमकी देने व राजस्व गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जा रही है।
थानाध्यक्ष बघौली राकेश्ा पाण्डेय व पुलिस चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार राणा ने इस बाबत मुझसे पूछताछ की है। मैंने उनको असली बात बता दी। इस बारे में अपने साथियों और चिर परिचितों को अवगत करा चुका हँ। बहुत परेशान निराश और दुखी हूँ। सभी पत्रकार संगठनों, समाजसेवियों, न्याय प्रिय लोगों से सार्वजनिक अपील करता हूं कि इस मुसीबत में हमारा साथ दें। मुझ पर हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ हरदोई कमर अब्बास व प्रसार प्रभारी अमित श्रीवास्तव द्वारा मेरे उपर लगाए गए आरोप निराधार है। यह सब मुझको परेशान करने के लिए किया गया। इस मौके पर मेरे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूँ।
आदरणीय, यशवन्त जी मैं बहुत ही भयभीत हूँ किसी भी समय मेरे साथ कोई भी अप्रिय वारदात हो सकती है। मेरे पास इस बात का पुख्ता प्रमाण जरूर नहीं है फिर भी हमें सूचनांए मिल रही कि वह अब तुम्हारे पीछे पड़ गए हैं। तुमको बर्बाद करके ही दम लेते। पूरा घर परिवार रिश्तेदार इस घटना को सुनकर परेशान है। इसकी जानकारी होने पर मुझ पर आरोप लगाने वाले मेरी मजाक बना रहे हैं। चूँकि ब्यूरोचीफ जिले का अहम पद है। उसकी राजनैतिक व्यक्तियों से अच्छे सम्बन्ध हैं। मैं तो एक ग्रामीण कृषक परिवार से हूं। मेरे कहीं कोई सम्बन्ध नहीं अपने व्यक्तिगत जीवन में नीति, नियम से पहचान बनाई है। जिसको लांछन लगाकर कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। मेरी मदद करें।
सुधीर अवस्थी
बघौली
मोबाइल – 09454874675
सेवा में,
श्री मान जिलाधिकारी
हरदोई
विषय- हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ व प्रसार प्रभारी द्वारा उत्पीड़न करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र।
महोदय,
निवेदन के साथ कहना है कि प्रार्थी सुधीर कुमार आवस्थी पुत्र श्री चन्द्रभाल अवस्थी ग्राम व पोस्ट-महरी, थाना-बघौली, जिला-हरदोई का मूल निवासी है। प्रार्थी काफी समय से बघौली क्षेत्र का हिन्दुस्तान संवाददाता था। कार्यालय द्वारा भेदभाव के कारण 30 मई 11 को हिन्दी पत्रकारिता दिवस का समाचार प्रकाशित नहीं किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर अखबार से इस्तीफा दे दिया था। इसी दौरान हिन्दुस्तान अखबार की मणि न्यूज एजेन्सी भी बन्द हो गई। जिससे ब्यूरोचीफ कमर अब्बास ने प्रार्थी को काम न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और अपहरण कराने की धमकी दी थी। प्रार्थी ने दिनाँक 11.06.11 से लखनऊ से प्रकाशित ‘जनसंन्देष टाइम्स’ में लिखना शुरू कर दिया।
20 जुलाई 11 को बघौली पुलिस ने प्रार्थी को थाने बुलवाकर पूछताछ की। ब्यूरोचीफ कमर अब्बास व प्रसार प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव ने प्रार्थी द्वारा जान से मार देने की धमकी देने और राजस्व गबन का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की माँग की गई है। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र फैल में हो गई। जिससे प्रार्थी की मान प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। बेबुनियाद आरोपों को लगाकर वह दोनों प्रार्थी का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक उत्पीड़न करने पर आमादा हैं। सच्चाई यह है कि वह दोनों हर मामले में प्रार्थी से समरस्त हैं कभी भी प्रार्थी के साथ कुछ भी अनहोनी कर सकते हैं। प्रार्थी हिन्दुस्तान अखबार में महज एक ग्रामीण संवाददाता था जिसे मानदेय के रूप में 600 रुपए प्रति माह मिल जाते थे। उसी से कलम कागज का खर्च चल रहा था। हजारों की बकाएदारी दिखाकर वह सीधे-साधे प्रार्थी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
श्रीमान जी स्थानीय पुलिस व क्षेत्रीय लोगों से प्रार्थी के चरित्र के बारे में विधिवत जाँच पड़ताल कराकर प्रार्थी पर बेवजह कीचड़ उछालने वालों पर कानूनी कार्रवाई कराने की कृपा करें। जिससे इस तरह के उत्पीड़न से दूसरा साथी बच सके। हमारे पास पुख्ता प्रमाण है कि ब्यूरोचीफ कमर अब्बास द्वारा समाज विरोधी गतिविधियों के लिए मुझे प्रेरित किया जा चुका है। फिर भी प्रार्थी अपने नीति नियम और सिद्वान्तों की तिलांजलि नहीं दे सका। प्रार्थी के माँ-बाप वृद्व हैं। प्रार्थी पर लगे इस तरह के आरोप से उनको बहुत गहरा सदमा हुआ है। किसी प्रकार से अनहोनी हुई तो उसके जिम्मेदार ब्यूरो चीफ व प्रसार-प्रभारी होंगे।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि न्याय हित में प्रार्थी को दोनों उत्पीड़नकर्ताओं से बचाने का कष्ट करें। महान कृपा होगी।
प्रार्थी
सुधीर कुमार अवस्थी पुत्र श्री चन्द्रभाल अवस्थी
संवाददाता जनसंदेश टाइम्स
बघौली (हरदोई) उप्र












RISHNI SHANI
July 23, 2011 at 4:14 pm
आप के साथ जो हो रहा है वो एक घडित कार्य है ब्यूरो चीफ के द्वारा आप का उत्पीडन किया जा रहा है ऐसे ब्यूरो चीफ को सबक मिलना जरूरी है ताकि भविष्य में किसी संबाददाता का शोषण न हो सके
धन्यवाद्
ऋषि शैनी
hindustani
July 24, 2011 at 4:27 pm
coment likhte dr lg rha hai khin mere sath aisa na ho jay. bas akhbar men rahkr yun hee ghuta rahunga. akhbar ke adhikari kuch nhi sunte.
sani
July 24, 2011 at 7:14 pm
sudhir bhai apke lekh ko padhkar shareer me kampan aa gaya ki aise bhi cheef buero hai jo in gramin patrakaro ke dam par hajaaro ki sailary pate hai mai to ek baat apne sabhi gramin patrakar bhaiyo se kahuga ki agar is khabar ko padhkar man me buero cheef ke khilaaf awaj nahi uthai to un patrakaro ke shareer me dil hai hi nahi sudhir bhai mai apke sath hu kyoki jo aaj apke sath hua hai wo kal hamare sath ya hamre bhai logo ke sath bhi ho sakta hai maine aaj is khabar ko padne ke baad ehsaas hua ki hum is line me kamar abbas aise buero cheef ke sath kaam kar ke aage nahi bad sakte mai to bhagwaan se yahi prathana karuga ki bhagwaan kabhi kisi ko aisa buero cheef na de or na hi kisi maa ki kokh se aisi gandi soch bala beta paida ho sudhir bhai aise logo ke samane jhukna nahi dat kar mukabala karo hum sab apke sath hai or rahi baat kamaar abbas jaise buero cheef ki “ye barsaati medhak jaise hai” sudhir bhai apko safalta jaroor milegi mai kal hindustan times ki chairman shobhana bartiya or shashi shekhar se baat kar ke suchana mantralay delhi ke president se baat karuga or aise buero cheef ko katai baksha na jaye or apke maamle ki uchch streey janch ho jisme jitne bhi log doshi ho unhe akhabar me buero cheef nahi balki jail me safai karmi ki naukari mile
janmejy
July 25, 2011 at 9:23 am
sudhir jee es mishon men hum aapke sath hain. kamr abbash brmh drohi hai. pandit biradri ke logon ke sath sajish krna eski aadt hai. uchh adikariyon se etni palisy krta hai ki vh eskke asli chehre se anjan rhte hain. yah hardoi jile men jbse aaya hai tbse panditon ke peeche pda hai. en 6 logon ke alava 3 aur panditon ko akhbar men preshn kr bahr jane ke liye vivs kr diya hai. akhbar men achhi pahunch aur pahchan ke dam pr gramin ptrkarono ka shoshn kr rha hai. purv press reporter hindustan janmejy tripathi.
RAGHVENDRA TRIPATHI
July 28, 2011 at 8:26 am
SUDHIR JI HUM AAPKE SATH HAI, AAP APNE KO AKELA NA SAMGHE