Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मंदी में एक माह में तीन चैनल लांच करने का रिकार्ड

एचवाई टीवी लांचिंग समारोहमंदी के इस दौर में जब दूसरे मीडिया हाउस छंटनी, कटौती और बंदी की ओर कदम बढ़ा चुके हैं, एनई टीवी ग्रुप ने एक महीने के भीतर तीन चैनल लांच कर न सिर्फ रिकार्ड कायम किया बल्कि सैकड़ों लोगों को रोजगार देकर मीडिया इंडस्ट्री को हताशा से उबारने में योगदान दिया है। हमार टीवी, फोकस टीवी के बाद अब एचवाई टीवी भी आधिकारिक रूप से लांच कर दिया गया। एचवाई टीवी को दक्षिण भारत का पहला मल्टीलिंगुवल ग्लोबल टीवी चैनल बताया जा रहा है। 

एचवाई टीवी लांचिंग समारोहमंदी के इस दौर में जब दूसरे मीडिया हाउस छंटनी, कटौती और बंदी की ओर कदम बढ़ा चुके हैं, एनई टीवी ग्रुप ने एक महीने के भीतर तीन चैनल लांच कर न सिर्फ रिकार्ड कायम किया बल्कि सैकड़ों लोगों को रोजगार देकर मीडिया इंडस्ट्री को हताशा से उबारने में योगदान दिया है। हमार टीवी, फोकस टीवी के बाद अब एचवाई टीवी भी आधिकारिक रूप से लांच कर दिया गया। एचवाई टीवी को दक्षिण भारत का पहला मल्टीलिंगुवल ग्लोबल टीवी चैनल बताया जा रहा है। 

न्यूज, करेंट अफेयर्स व इनफारमेशन केंद्रित यह चैनल काफी दिनों से टेस्ट सिग्नल पर था। एचवाई टीवी लांचिंग समारोहएचवाई टीवी अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू तीन भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। इसका मुख्यालय हैदराबाद में बनाया गया है जबकि ब्यूरो आफिसेज बेंगलोर, चेन्नई, त्रिवेंदम समेत दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों में काम करने लगे हैं। एचवाई टीवी की लांचिंग के साथ ही नार्थ-ईस्ट टीवी ग्रुप के बैनर तले देश भर में कुल छह चैनल संचालित होने लगे हैं। इस ग्रुप के चैनल हैं- एनई टीवी, एनई बांग्ला, एनई हाई-फाई, हमार टीवी, फोकस टीवी और एचवाई टीवी

भोजपुरी चैनल हमार टीवी इसी महीने की सात तारीख को जबकि महिलाओं पर केंद्रित 24×7 न्यूज और करेंट अफेयर्स चैनल फोकस टीवी महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को लांच किया गया। एचवाई टीवी को नार्थ-ईस्ट टीवी की सहयोगी कंपनी एचवाई मीडिया एंड एंटरटेनमेंट संचालित कर रही है। नार्थ-ईस्ट टीवी (एनई टीवी) ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह हैं। एचवाई टीवी की लांचिंग के मौके पर हैदराबाद स्थित एचवाई टीवी मुख्यालय में एचवाई टीवी लांचिंग समारोह में एनई टीवी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मतंग सिंहमतंग सिंह भी मौजूद थे। 

भड़ास4मीडिया से बातचीत में एनई टीवी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मतंग सिंह ने कहा- ”हमारी रणनीति उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रचनात्मक और जिम्मेदारी भरे खबरों को पेश करने की है। हम इस चैनल के जरिए विकास के मुद्दों के अलावा स्वास्थ्य, बच्चों, अल्पसंख्यकों, दलितों आदि की समस्याओं को भी गंभीरता से उठाएंगे। हमारा विजन स्पष्ट है। हम चैनल के जरिए आम आदमी के दुख-दर्द को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे ताकि विकास की मुख्य धारा के साथ समाज के निचले पायदान का आदमी भी जुड़ सके। सरकार की नीतियों को क्रियान्वित करने वाले गैर-तेलगू भाषी नौकरशाहों तक एचवाई टीवी लांचिंग समारोहजमीनी हकीकत पहुंचाने के लिए हम अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू माध्यमों का इस्तेमाल करेंगे। साथ ही हैदराबाद शहर के उपेक्षित पुराने हिस्सों को जहां उर्दू ही जन-जन की जुबान है, मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एचवाई टीवी प्रयास करेगा।”

एचवाई टीवी के निदेशक रामा राजू का कहना है कि आंध्र प्रदेश के ज्यादातर न्यूज चैनल मिर्च-मसालेदार खबरों को ही पेश कर सनसनी फैलाने की कोशिश करते हैं। हम लोग इस तरह के तौर-तरीकों से दूर रहेंगे। न्यूज देने के साथ ही एचवाई टीवी रीयल्टी शो, इनफोटेनमेंट प्रोग्राम, ट्रेवेलाग्स आदि पेश करेगा। लांचिंग के मौके पर ग्रुप एसाइनमेंट हेड गार्गी बारदोलोई, आउटपुट हेड अंशुल शुक्ला, इनपुट हेड जी रमेश राव, ब्यूरो चीफ एमएनएस कुमार, मार्केटिंग हेड कृष्ण मोहन आदि मौजूद थे। एनई टीवी ग्रुप की भावी योजनाओं के बाबत भड़ास4मीडिया ने जब ग्रुप मैनेजिंग एडिटर कुमार संजॉय सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एचवाई टीवी की लांचिंग के साथ ही एनई टीवी ग्रुप देश को संपूर्णता में प्रतिनिधित्व देने वाला मीडिया हाउस बन चुका है। देश के हर हिस्से में एनईटीवी अपनी पहुंच बना चुका है। श्री सिंह ने जानकारी दी कि चैनलों को लांच करने का क्रम अभी रुकेगा नहीं। एनई टीवी ग्रुप निकट भविष्य में बिजनेस चैनल और शापिंग चैनल लाने की योजना बना चुका है। हमार, फोकस और एचवाई की लांचिंग के बाद अब बिजनेसशापिंग चैनलों की लांचिंग के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...