बीटीवी (भास्कर मल्टीनेट लिमिटेड), भोपाल के सीनियर करेस्पांडेंट और एंकर अतुल पाठक ने भास्कर ग्रुप को अलविदा कह दिया है। उन्होंने साधना ग्रुप के नए आने वाले मध्य प्रदेश चैनल में बतौर सीनियर रिपोर्टर ज्वाइन किया है। वर्ष 2001 से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय अतुल ने बीएससी करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की डिग्री ली। उन्होंने कंप्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा भी किया हुआ है। कई टीवी चैनलों, प्रोडक्शन हाउसों, अखबार के साथ काम करते अतुल ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग में नाम कमाया। नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं।











