Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जीएनएन न्यूज : लांच के माह भर बाद ही बंपर छंटनी का फैसला

पिछले दिनों लांच हुए जीएनएन न्‍यूज में कर्मचारी उलझन और दहशत में हैं. खबर है कि लांचिंग के एक महीने बाद ही कर्मचारियों के छंटनी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसके लिए लिस्‍ट तैया‍र की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि इस छंटनी के खलनायक सीईओ राघवेश अस्थाना हैं. उन्हें डेढ़ सौ लोगों के साथ चैनल लांच करने को कहा गया था और उन्होंने भर लिए साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग.

पिछले दिनों लांच हुए जीएनएन न्‍यूज में कर्मचारी उलझन और दहशत में हैं. खबर है कि लांचिंग के एक महीने बाद ही कर्मचारियों के छंटनी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसके लिए लिस्‍ट तैया‍र की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि इस छंटनी के खलनायक सीईओ राघवेश अस्थाना हैं. उन्हें डेढ़ सौ लोगों के साथ चैनल लांच करने को कहा गया था और उन्होंने भर लिए साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग.

प्रबंधन ने अब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को सेलरी देने से इनकार कर दिया है. साथ ही अतिरिक्त लोगों को हटाने को भी कहा है. इससे राघवेश अस्थाना की हालत सांप छछूंदर वाली हो गई है. उन्हें न तो उगलते बन पा रहा है और न ही निगलते. अब दिन रात वे छंटनी के तौर-तरीके पर ही विचार कर रहे हैं. छंटनी की आशंका के कारण काम करने वालों में दहशत है. निशाने पर ज्‍यादातर पुराने कर्मचारी हैं. सूत्रों का कहना है कि पचीस हजार से ऊपर वेतन पाने वालों को निशाने पर लिए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. राघवेश अस्थाना पर आरोप है कि उन्होंने महुआ से निकाले गए अपने खास लोगों को ऊंची सेलरी पर जीएनएन में रख दिया है.

जीएनएन न्यूज में अपना गुट मजबूत रखने के मकसद से उन्होंने ढेर सारे नए लोगों की भर्ती की. जरूरत से ज्‍यादा भर्तियों के बाद प्रबंधन का भी माथा ठनका. इसके बाद प्रबंधन ने साफ कह दिया है कि टीम छोटी की जाए क्‍योंकि उन्‍हें आजतक या स्‍टार न्‍यूज नहीं बनना है और ना ही उनसे टक्‍कर लेनी है.  इसके बाद से ही चैनल में छंटनी की तैयारी शुरू कर दी गई है. सूत्रों का कहना है कि कैमरा सेक्‍शन में कार्यरत संजय कुमार इसके पहले शिकार बने हैं. हालांकि इस बारे में संजय से संपर्क नहीं हो पाया जिससे पूरा सच सामने आ सके.

प्रबंधन के आदेश के बाद राघवेश अस्‍थान एंड कंपनी ने उन लोगों को निशाने पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है, जिनकी नियुक्ति अमिताभ भट्टाचार्या या फिर शिव कुमार राय के समय में की गई थी. जीएनएन न्‍यूज एवं भक्ति दोनों से लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है. छह से दस हजार तक पाने वाले असिस्‍टेंट प्रोड्यूसरों अथवा ट्रेनियों के सहारे चैनल के संचालन की तैयारी की जा रही है. इससे सबसे ज्यादा मुश्किल उन कर्मचारियों के समक्ष आ गई है, जो दूसरे चैनलों से अच्‍छा खासा काम छोड़कर जीएनएन पहुंचे थे. वे उलझन में हैं. करियर को लेकर चिंतित हैं. उन्‍हें भी उम्‍मीद नहीं थी कि लांचिंग के एक महीने के बाद उन लोगों को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sahil khan

    July 25, 2011 at 4:55 am

    ABHI TP APNE GHAR KE LOGON KO BHUKHA RAKHNE KI TAIYARI CHAL RAHI HAI USKE BAAD BAHAR YANI DESH ME JILE KE JO REPORTER HONGE UNKO TADPAYENGE,,, SAHIL KHAN REPORTER SUDARSHAN NEWS SANT KABIR NAGAR UP MOB- [email protected]

  2. pradeep rawat

    July 24, 2011 at 1:33 pm

    sir main bhi is lie me hota agar main join kar leta,
    sir,
    aap schayi ko yun hi ujagar karte raho.

    Thank you sir for this kind of information.

  3. anuj shukla

    July 24, 2011 at 7:13 pm

    mere ek pyare bhai sahab do jegeh job karke gnn me unchi sal ha khwaab pale baithe hain….agar aisa kuch hua to bechare ka kuch ho na ho,,.,,saala humare pet pe laatr jaroor pad jayegi

  4. brijesh kumar gupta sadhna news

    July 25, 2011 at 1:15 pm

    kisi ne sach hi kaha hai ki UNCHI DUKAAN AUR FIKKI PAKWAAN.. ISKA BHI YAHI HAAAL HUA HAI…

  5. jasvinder singh sabharwal

    July 27, 2011 at 5:04 pm

    SUGGESTION ; START THE NEW CHANNEL WITH SHORT TEAM……………………..WITH GOOD AD SALES PERSON………………..OR TEAM……………………I M HUNDRED PERCENT SURE……………….EVERY CHANNEL…..RUNNING ON GOOD CONDITION………..BUT EVERY NEW COMING CHANNEL OWNER………WANTS FROM AD DEARTMENT………..HIGH VALUE……….ON STARTING………………

  6. deepti singh

    July 27, 2011 at 9:38 pm

    yeh to hona hi tha !!!

  7. jasvinder singh sabharwal

    July 28, 2011 at 10:33 am

    KUCH BHI HO JAYE……………….CHANNEL REACH AT NUMBER ONE WITHIN ONE YEARS…………………………………..

  8. Ajay Kumar Srivastava

    August 4, 2011 at 3:28 pm

    Buraaie hi kya hai # nikkamme jab kaam na kar sake to onhe baahar ka raasta dikhane me harj hi kya hai..muft me roti sekne wlo ko channel ne baahar kr ke ek tarah se accha hi kiya hai. “thanks to coordination desk & thanks to asthana sir”

  9. sonu kumar

    October 6, 2011 at 7:39 am

    100RUPES ME BIKTE HAI REPOTER & PHOTOGRAPHER . KISI BHI NEWS ME UNHE PAISSA NAHI MILTA HAI TO NEWSDAB DATE HAI

  10. sonu kumar

    October 6, 2011 at 7:43 am

    NO IT NOT REAL LIFE OF REPOTER & PHOTOGRAPHER

  11. sonu kumar

    October 6, 2011 at 7:49 am

    aap schayi ko yun hi ujagar karte raho.

    Thank you sir for this kind of information

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...