जी हां, पिछले काफी दिनों से चल रहे जनसंदेश न्यूज चैनल के बारे में ताजी खबर ये है कि इस चैनल के पास अभी तक खुद का लाइसेंस नहीं है. यह किराए के लाइसेंस पर चल रहा है. लाइसेंस के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में आवेदन किया जा चुका है. मंत्रालय की तरफ से लाइसेंस से संबंधित आवेदन की जांच पड़ताल जारी है. बताया जा रहा है कि लाइसेंस जल्द ही मिलने की संभावना है.
उल्लेखनीय है कि जनसंदेश न्यूज चैनल उत्तर प्रदेश के बहुजन समाज पार्टी के नेता और हाल-फिलहाल तक यूपी सरकार में मंत्री रहे बाबूलाल कुशवाहा का है. चैनल के हेड सैयदेन जैदी हैं. यह चैनल अभी रीजनल न्यूज का है और इसका प्रसारण उत्तर प्रदेश में केंद्रित है. इस चैनल पर बहुजन समाज पार्टी और यूपी सरकार के खिलाफ कोई खबर नहीं चलती. चर्चाओं-परिचर्चाओं में आने वाले वक्ताओं को भी इशारा कर दिया जाता है कि वे बसपा और मायावती के खिलाफ कुछ न बोलें.
सूत्रों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी की मायावती सरकार से बाबूलाल कुशवाहा के हटाए जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि अगर बाबूलाल कुशवाहा स्वास्थ्य घोटाले में फंस जाते हैं और मायावती सरकार उनकी मदद नहीं करती है तो चैनल का टोन मायावती सरकार के भी खिलाफ हो सकता है. चैनल अभी कांग्रेस की आलोचना से परहेज करता है क्योंकि चैनल के पास लाइसेंस नहीं है और लाइसेंस देने वाला केंद्रीय मंत्रालय कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी के अधीन है. लाइसेंस मिल जाने पर चैनल कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक खबरों का प्रसारण कर सकता है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित












rajesh
July 26, 2011 at 3:11 pm
channel 1 mahine sai payment ke cheque ka bata raha abhi tak kisi ko nahai mila hai iska ram hi malik up mai maya ka laloo ki tarh safaya hona hai HR wale Cheque Ghotala kar BSP ka channel hone ka pakka praman de rahe hai .
shiv
July 27, 2011 at 9:58 am
please sir ji aap khud bhi to ye jaan sakte hai koun sa channel rant pay hai ya inligal hai aap .. http://www.mib.inc.in ko log on kare waha aap ko sab saaf saaf pata chal jaye ga sorry mai nay aaj hi aap ke portal ko login kiya hai