Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बालकृष्‍ण के खिलाफ जांच : आस्‍था चैनल पर भी लटकी तलवार

योगगुरु रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के आरोपों और उनकी नागरिकता की सीबीआई की जांच का असर उनके धार्मिक चैनल आस्था पर भी पड़ सकता है। आरोप सही पाए जानेपर चैनल के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं लाइसेंस जारी करने के पहले चैनल को दिया गया गृहमंत्रालय का सिक्योरिटी क्लीयरेंस भी सवालों के घेरे में है।

योगगुरु रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के आरोपों और उनकी नागरिकता की सीबीआई की जांच का असर उनके धार्मिक चैनल आस्था पर भी पड़ सकता है। आरोप सही पाए जानेपर चैनल के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं लाइसेंस जारी करने के पहले चैनल को दिया गया गृहमंत्रालय का सिक्योरिटी क्लीयरेंस भी सवालों के घेरे में है।

सूचना व प्रसारण मंत्रालय के पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार आस्था चैनल को चलाने वाले वैदिक ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड में 99.87 फीसदी का मालिकाना हक बालकृष्ण के पास है और वे इसके निदेशक भी हैं। इसके दो अन्य निदेशकों स्वामी मुक्तानंदजी और अजय आर्य की चैनल में 0.083 और 0.008 फीसदी की नाममात्र की भागीदारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बालकृष्ण के खिलाफ हो रही सीबीआई की जांच पर सूचना व प्रसारण मंत्रालय की गहरी नजर है। बालकृष्ण के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के फर्जी होने या उनकी भारत की नागरिकता गलत साबित होने की स्थिति में आस्था चैनल के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उनके अनुसार इससे यह साबित हो जाएगा कि बालकृष्ण ने मंत्रालय को गलत जानकारी देकर गुमराह किया था।

वैसे बालकृष्ण के मालिकाना हक वाले आस्था चैनल को मिला सिक्योरिटी क्लीयरेंस भी सवालों के घेरे में है। चैनल को लाइसेंस जारी होने के पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके प्रमोटरों और निदेशकों की पृष्ठभूमि की जांच कर यह सुनिश्चित करता है कि उनके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही है और उनसे देश की सुरक्षा और एकता व अखंडता को कोई खतरा नहीं है। गृह मंत्रालय के सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बिना सूचना व प्रसारण मंत्रालय किसी भी चैनल को लाइसेंस जारी नहीं कर सकता है। गृहमंत्रालय को बालकृष्ण की संदिग्ध नागरिकता और फर्जी प्रमाण पत्रों पता क्यों नहीं चल सका। जाहिर है कि क्लीयरेंस देते समय गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग ने बालकृष्ण द्वारा दी गई जानकारियों की गहराई से पड़ताल नहीं की। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ek Pahadi

    August 3, 2011 at 5:24 am

    Yashwant Ji bina Tathyo Ke Khabar Mat Likha Karey, Balkrishan Ke Astha Channel Ko Take Over Karne Se Pahle Hi Mehata Ko Aastha Ka Licence Mil Gaya Tha, Balkrishan Ne To Baad Me Baba Ramdev Dwara Dabav Banwakar Aastha Take Over Kiya Hai. Isme Clearance Milne Aur Na MIlne Ka Sawal Kanha Se Aa Gaya.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...