Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

स्टार न्यूज के रिपोर्टर से मारपीट, कैमरा तोड़ा

फरीदाबाद में हत्या के एक मामलें में कवरेज करने गए स्टार न्यूज के रिपोर्टर सचिन खेड़ा के साथ एक एएसआई ने मारपीट की और उनका कैमरा तोड़ दिया। घटना बुधवार की रात की है। स्टार न्यूज के रिपोर्टर सचिन खेड़ा के साथ जी न्यूज संवाददाता विपिन बंसल भी थे। ये लोग हत्या के एक मामले में कवरेज के लिए बल्लभगढ़ गए हुए थे। इन लोगों ने वारदात के संबंध में थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने फोन पर कहा कि वे सुबह बाइट देंगे। इसके बाद सचिन थाने के कुछ सीन कैमरे में कैद करने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान ड्यूटी आफिसर शीषपाल आ गए। वे कवरजे करते देख सचिन खेड़ा से मारपीट करने लगे और कैमरा तोड़ डाला। आरोप है कि एएसआई नशे में था और बिना वर्दी में ड्यूटी पर था।

घटना के बाद ड्यूटी आफिसर शीषपाल थाने से भाग गए। सचिन खेड़ा ने जब घटना की जानकारी दी तो रोत एक बजे प्रेस क्लब के प्रधान प्रमोद गोयल, पी.एस. माटा, कैलाश लांबा, जयशंकर सुमन, सुधीर शर्मा, मुकेश मंडल आदि पत्रकार-फोटोग्राफर मौके पर पहुंचे। पत्रकारों ने थाना प्रभारी और डीएसपी को घटना से अवगत कराना चाहा लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पत्रकारों ने रात में ही फरीदाबाद रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस.एन. वशिष्ठ तथा पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल को फोन पर घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने दोषी को दंडित करने की बात कही और जिले के पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया। निर्देश मिलने के बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार व डीएसपी बदन सिंह राणा मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने घटना के लिए खेद प्रकट किया और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...