Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जम्‍प, जबलपुर के अध्‍यक्ष बने चैतन्‍य भट्ट

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र (जम्प) की जबलपुर यूनिट के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। संभागीय अध्यक्ष पंकज पटैरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के कल्याणार्थ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एनयूजे की उज्जैन में संपन्न राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों से पत्रकारों को अवगत कराया गया।

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मप्र (जम्प) की जबलपुर यूनिट के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। संभागीय अध्यक्ष पंकज पटैरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के कल्याणार्थ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एनयूजे की उज्जैन में संपन्न राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों से पत्रकारों को अवगत कराया गया।

राज्य शासन द्वारा शुरू की गई व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए जनसंपर्क विभाग से मांग की गई कि पत्रकारों के हित में प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। इस संबंध में जम्प की राज्य इकाई को पत्र लिखा गया है। उपस्थित पत्रकारों ने बीमा योजना के आवेदन पत्र भरे, जिन्हें जम्प के माध्यम से जमा किया जाएगा। इसके साथ ही अगले चरण में पत्रकारों के लिए चिकित्सा बीमा योजना लागू करने के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भट्ट शीघ्र ही कार्यकारिणी गठित कर प्रदेश यूनिट को भेजेंगे।

बैठक में विनोद यादव, रवींद्र दुबे, संजय गोस्वामी, वीरेंद्र दुबे, पवन पांडे, अंजुल मिश्रा, रजनीश शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेंद्र दुबे, मदन अवस्थी, मनीष गर्ग, आशीष शुक्ला, राहुल मिश्रा, प्रदीप कुशवाहा, रमेश मिश्रा, गोपाल अवस्थी, सुरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, हेमंत नामदेव, अंशु शर्मा, मनोज मिश्रा, ताराचंद गुप्ता, सुनील दाहिया, रघुनंदन शुक्ला, संजीत दास, शिव ठाकुर, आशीष पांडे, विनोद शिवहरे, चंदू चौबे, विजय दुबे, प्रशांत शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, अभिषेक कनौजिया, मृदुल पटैल, राकेश ब्यौहार, कौशलेंद्र महाजन, अजय पाठक, सहित अनेक पत्रकार एवं प्रेस फोटोग्रॉफर उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay pathak

    August 6, 2011 at 10:21 am

    भाई भट्ट जी को हार्दिक बधाई और मंगल कामनाएं.
    संजय पाठक, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...