महाराष्ट्र के मंत्री नारायण राणे अपनी पुरानी पार्टी शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने खिलाफ छपे एक समाचार से खासे नाराज हैं. राणे ने सामना में छपे समाचार को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे तथा पार्टी सांसद संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है. राणे ने सदन को बताया कि वो अखबार के ट्रस्टी उद्धव ठाकरे तथा कार्यकारी संपादक संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रहे हैं.
नारायण राणे ने कहा कि अखबार में तीन अगस्त को पहले पन्ने पर प्रकाशित एक खबर में उन्हें अत्यंत अपमानजनक तौर पर प्रस्तुत किया गया था, इस खबर को पढ़ने के बाद वे काफी आहत हुए.











