बंगलुरू के लाइफस्टाइल कल्चर में अपनी फोटोग्राफी का लोहा मनवा चुके फोटोग्राफर बी रमेश ने नई पारी शुरू की है. उन्होंने जयपुर से प्रकाशित अंग्रेजी टैबलाइड अखबार ‘मेट्रो स्टाइल’ ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां सीनियर फोटो एडिटर बनाया गया है. वे मेट्रो स्टाइल में सेलिब्रिटीज और नाइट लाइफ बीट भी स्पेशल रूप से कवर करेंगे.
पीपुल्स समाचार, इंदौर से राहुल दुबे ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इन्होंने अपनी नई पारी इंदौर में ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. राहुल काफी समय से पीपुल्स समाचार से जुड़े हुए हैं.











