
मनीष
मनीष दुबे आजतक के साथ अपनी दूसरी पारी खेलने से पहले स्टार न्यूज, मुंबई के इंटरटेनमेंट हेड थे. उसके पहले ये सहारा, मुंबई के चैनल हेड भी रह चुके हैं. सहारा में आने से पहले वे आजतक से सात वर्षों तक जुड़े रहे. वो आजतक की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं. मनीष को सबसे कम उम्र में सिनेमा संपादक बनने का गौरव हासिल है. मनीष 27 साल की उम्र में ही सिनेमा संपादक बन गए थे. इन्होंने सलमान खान और विवेक ओबराय के बीच विवाद, ऐश्वर्या की दुर्घटना, सलमान द्वारा सड़क किनारे फुटपाथ पर सोए लोगों पर गाड़ी चढ़ाकर भागने जैसी अनेक खबरें ब्रेक की हैं. मनीष की गिनती देश के बेहतरीन फिल्म जर्नलिस्टों में होती है.
मनीष के सहयोगी रहे अभिषेक श्रीवास्तव भी यूटीवी स्टार्स के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. अभिषेक ने भी मनीष के जाने के बाद आजतक से इस्तीफा दे दिया था. इनकी गिनती मनीष के नजदीकी लोगों में की जाती है. आजतक से इस्तीफा देने के बाद अभिषेक इनपुट हेड के रूप में जूम से भी जुड़े परन्तु वहां का माहौल रास नहीं आने पर दस-पंद्रह दिन में भी वापस लौट गए. इसके बाद न्यूज एक्स में इनपुट हेड बन गए थे. यहां से इस्तीफा देकर अभिषेक ने यूटीवी स्टार्स में इनपुट हेड के रूप में ज्वाइन किया है.












Sandeep Madhur
August 16, 2011 at 10:45 am
मनीष दुबे, सिर्फ आजतक, मुंबई के सिनेमा संपादक नही, वे पूरे टीवी टुडे ग्रुप के इंटरटेनमेंट एडीटर पद से इस्तीफा देकर निकले हैं। देश में जब न्यूज टेलीविजन जन्म ले रहा था, तब मुंबई में जिन लोगों ने काम शुरू किया, उन मिलिंद खांडेकर, दीपक कुमार, मनोज सिंह, स्म़ृति कोप्पीकर, निरंजन परिहार, संजय सिंह, नीता कोल्हटकर, मनीष दुबे, अनुराग चतुर्वेदी जैसे फर्स्ट जेनरेशन टीवी जर्नलिस्ट का आज देश की मीडिया में बहुत सम्मानित तथा बड़ा नाम है। मनीष दुबे की वजह से यूटीवी की पत्रकारीय साख बढ़ेगी। मनीष दुबे सिर्फ खबरें ब्रेक करने वाले जर्नलिस्ट नहीं हैं, वैसे भी खबर ब्रेक करनेवाला कोई बहुत बड़ा जर्नलिस्ट नहीं होता। वह सिर्फ अच्छे सोर्स वाला रिपेर्टर होता है। टीवी में खबर क्या होती है, तथा टीवी में खबर कैसे दिखाई जाती है, यह मनीष दुबे जानते हैं। बधाई मनीष भाई।
ashwini sharma
August 16, 2011 at 2:21 pm
bahot bahot mubarak ho manish sir…aap uhi tarakki karte rahen…abhisekh jee ko bhi mubarakwad…
ashwini sharma
tv9 maharashtra
Amrapali
August 24, 2011 at 3:43 pm
FYI -Aishwarya के एक्सिडेंट की खबर मेंने स्टार न्यूज में ब्रेक की थी.
Murtaza Ayub
August 26, 2011 at 4:28 pm
मनीष दुबे बाइट से खबर बनाने में माहिर हैं । सिनेमा की खबरों में उनकी पकड़ का कोई सानी नहीं । उन्होने आजतक में सासबहू और बेटियां जैसे सबसे बड़ा टीआरपी शो बनाया । मूवी मसाला और सिनेमा आजतक जैसे बेहतरीन शो भी उनकी निगेबानी में बनें । हालांकि मेरी और उनकी सोच का को लेकर मेल नहीं खाती लेकिन उनकी काम के प्रति लगन को मैं सलाम करता हूं।
अभिषेक श्रीवास्तव जैसे पत्रकार टीवी जगत में दुर्लभ हैं । उनका सितारों का इंटरव्यू करने का अंदाज एक दम जुदा और बेहद असरदार है । मैं आपकी रिपोर्ट में थोड़ा संशोधन करना चाहता हूं । अभिषेक ने मनीष से पहले आजतक छोड़ा था और फिर वो न्यूज एक्स गए उसके बाद जूम और अब यूटीवी स्टार्स में हैं ।
मुर्तजा अय्यूब
आउटपुट हेड
समय मुंबई