कांग्रेस बगावत करके अलग पार्टी बनाने वाले जगन मोहन रेड्डी पर सीबीआई ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. गुरुवार को सीबीआई की टीम ने उनके स्वामित्व वाले चैनल ‘साक्षी’ एवं एवं भारती सीमेंट कंपनी के आफिस में छापे मारे हैं. जगन के बंजारा हिल्स स्थित घर समेत बंगलुरू, चेन्नई और मुंबई स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.
छापेमारी के बाद सीबीआई जगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है. साक्षी चैनल तथा अन्य कंपनियों के कागजात खंगाले जा रहे हैं. जगम मोहन पर आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने का आरोप है. आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था, जिसे जगन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली.











