Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात रंजन का इस्तीफा, अरविंद चतुर्वेदी नए एडिटर

लखनऊ से प्रकाशित होने वाले हिंदी अखबार डीएनए के संपादक पद से वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अरविंद चतुर्वेदी को संपादक बनाया गया है। अखबार की प्रिंट लाइन में आज से यह बदलाव नजर भी आने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले प्रबंधन द्वारा बुलाई गई एक मीटिंग में प्रभात रंजन दीन के शामिल न होने के बाद से ही उनके जाने को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। प्रभात रंजन दीन लखनऊ के जुझारू और ईमानदार पत्रकारों में से माने जाते हैं। ऐसे दौर में जब लगभग सारे अखबार और उसके संपादक सत्ता से नजदीकी बनाकर चलने में ही अपनी भलाई समझते हैं,  प्रभात रंजन दीन ने यूपी सरकार से खुलकर पंगा लिया और कई तरह के दबावों के बावजूद सरकार के गड़बड़ घोटालों का पर्दाफाश किया।

प्रभात को अपने इस तेवर के चलते सत्ता से कई तरह के हमलों का भी सामना करना पड़ा पर वे कभी झुके नहीं। नए संपादक अरविंद चतुर्वेदी को डीएनए में प्रभात रंजन दीन ही लेकर आए थे। सूत्रों का कहना है कि प्रभात रंजन दीन के इस्तीफा देने के बाद डीएनए से उनके कई समर्थक भी इस्तीफा दे सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...