पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजस्थान पत्रकार परिषद, उदयपुर के अध्यक्ष एवं युवा संपादक जयप्रकाश माली को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. श्री माली को यह पुरस्कार राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने प्रदान किया.
जयप्रकाश माली राजस्थान के सबसे कम उम्र के संपादकों में शुमार किए जाते हैं. आठ साल पहले प्रात:काल से करियर की शुरुआत करने वाले जयप्रकाश नफा-नुकसान, जागरुक टाइम्स जैसे अखबारों को अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का अखबार महका जगत निकालना प्रारम्भ कर दिया. जयप्रकाश इस अखबार के मालिक, प्रकाशक और संपादक हैं.












