Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

दैनिक भास्‍कर वाले मोबाइल से भी उतरवा रहे सांप का जहर

: पैसों की लालच में आदिवासी की जिंदगी को दांव पर लगा रहा है यह अखबार : एक ओर भले ही देश में अन्ना की लहर चल रही है लेकिन दूसरी ओर दैनिक भास्कर वाले अपने धंधे में लगे हैं। पता नहीं उनका यह धंधा करप्‍शन में आता या नहीं लेकिन उनके विज्ञापन के धंधे के लालच ने गरीब-आदिवासियों को मौत के मुंह में धकेलने का काम जरूर किया है।

: पैसों की लालच में आदिवासी की जिंदगी को दांव पर लगा रहा है यह अखबार : एक ओर भले ही देश में अन्ना की लहर चल रही है लेकिन दूसरी ओर दैनिक भास्कर वाले अपने धंधे में लगे हैं। पता नहीं उनका यह धंधा करप्‍शन में आता या नहीं लेकिन उनके विज्ञापन के धंधे के लालच ने गरीब-आदिवासियों को मौत के मुंह में धकेलने का काम जरूर किया है।

दैनिक भास्कर भोपाल के बैतूल एडीशन में एक विज्ञापन छपता है,  जिसमें लिखा है कि शंकराचार्य उर्फ मुन्ना बाबा मंत्रों के माध्यम से सांप का जहर उतारता है। इस विज्ञापन में यह दावा भी किया गया है कि इसके लिए पीडित व्यक्ति को बाबा के पास आने की जरूरत नहीं है। वह मोबाइल के माध्यम से भी मंत्र फूंककर जहर उतार सकता है। इसके लिए बाकायदा मोबाइल नंबर, पता आदि सबकुछ दिया गया है। आप ये विज्ञापन देख सकते हैं और देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि ये विज्ञापन उसी दैनिक भास्कर में छपा है,  जो नए जमाने के साथ चलने की बात करता है, लेकिन उसके सोते हुए बैतूल ब्यूरो प्रमुख और बिजनेस हेड पूरे अखबार को चौपट करने में लगे हैं।

इसके अलावा मैं भड़ास मीडिया के पाठकों से पूछना चाहता हूं कि क्या इस तरह के विज्ञापन छापना गैरकानूनी नहीं है! क्या कोई इस विज्ञापन के लिए भास्कर प्रबंधन-संपादक आदि से सवाल पूछकर कार्रवाई की मांग उठाएगा। साथ ही खंडन छापने के लिए अन्नागिरी करेगा! आखिर इस विज्ञापन के माध्यम से बैतूल सरीखे आदिवासी जिले में सैंकड़ों लोग हर साल मौत के शिकार होते हैं। सतपुड़ा की इस खूबसूरत वादियों वाले इस जिले में हर साल सांप के काटने से सैंकड़ों मौतें होती हैं। अधिकांशतः लोग पहले ऐसे ही भगत-भूमका के चक्कर में पड़ते हैं। यदि सांप जहरीला नहीं होता है तो इन भगत-भूमकाओं की दाल गल जाती है और ये हजारों रुपए पीडित गरीब आदिवासी परिवार से वसूलते हैं। यदि सांप जहरीला रहा और व्यक्ति की मौत हो गई तो उसे देव का प्रकोप या परहेज ठीक से करने की बात कह कर इतना डराते हैं कि वह किसी से शिकायत नहीं कर पाता है। अब दैनिक भास्कर इन मार्डन भगत-भूमकाओं के लिए अच्छा माध्यम हो गया है। इसमें विज्ञापन देकर जहां वे अपना प्रचार करते हैं वहीं संबंधित ब्यूरो चीफ को भी अच्छी राशि मिल जाती है। अब आदिवासी जाएं मौत के मुंह में तो जाएं।

सुनील कुमार

भोपाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SAM VERMA

    August 25, 2011 at 8:26 am

    This is really sick that some one can play with the life of innocent people and news paper maks money in the process.Also i want to know why the district administration is sleeping on the job.I am personally calling the collector and requesting him to book a case against the reporter,news paper and the baba.May lord BALAJI help this nation.
    sam verma

  2. varuna

    August 25, 2011 at 12:34 pm

    yah sharmanak hai.danik bhaskar valo ko iskey liye maphi mangna chaiye.

  3. varuna

    August 25, 2011 at 12:36 pm

    shrmnak kam kiya hai danik bhaskar valo ne.

  4. surendra

    August 25, 2011 at 12:43 pm

    HAD KARDI AAPNE…….BADI-BADI BAATE KARNE WALE BHASKAR PRABADHAN KO APNE GIREBAAN ME JHAAKNA CHAHIYE…..
    ……..SURENDRA, BHOPAL

  5. sunil kumar

    August 26, 2011 at 11:00 am

    is advertisment ke liye bhaskar ko apne karmachariyon par karrwaei karna chahiye…..
    sunil kumar

  6. ss arun

    August 26, 2011 at 11:18 am

    why the district administration is sleeping on the job.bhaskar valo khandan to chapo.

  7. dr v chndara

    August 26, 2011 at 11:21 am

    ham sabhi ko es disha me prayash karna hoga. anytha garib eshi tarah marte rahenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...