अखबारों में फर्जीवाड़ा किस तरह किया जाता है, यह देखना हो तो किसी भी दिन का इंदौर के ‘नईदुनिया’ को देखा जा सकता है। संपादक को कमजोर और अक्षम समझकर संपादकीय के चालू टाइप के लोग किस तरह के खेल करते हैं, यह इन दिनों खूब हो रहा है। ताजा मामला है सलमान खान के इंटरव्यू का! बुधवार को सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘बॉडीगार्ड” के प्रचार के लिए इंदौर आए थे।
पहले सभी अखबारों को सूचना दी गई थी कि सलमान की प्रेस काँफ्रेंस होगी, पर दो घंटे पहले इसे निरस्त कर दिया गया। लेकिन, नईदुनिया के एक रिपोर्टर (बाद में पता चला कि वे तो अखबार के पोर्टल में काम करते हैं) समय ताम्रकर ने सलमान का फर्जी इंटरव्यू छाप दिया। वह भी प्रश्न-उत्तर के रूप में, ऐसा कि जैसे सलमान ने आराम से बैठकर समय ताम्रकार से बातचीत की हो! महत्वपूर्ण बात यह कि यह इंटरव्यू कहाँ हुआ, इस बात का कहीं जिक्र नहीं है।
दरअसल, सलमान खान ‘पत्रिका” अखबार के लिए भी इंदौर आए थे और उनके ऑफिस भी गए। उन्होंने भी इस तरह का इंटरव्यू नहीं छापा, जैसा नईदुनिया ने। गुरुवार को जब यह इंटरव्यू छपा तो इंदौर के मीडिया में इसी बात की चर्चा थी, कि नईदुनिया को ये क्या हो गया? क्या संपादक को इंटरव्यू पढ़कर भी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि मामला गड़बड़ है। समय ताम्रकर को खुद को तो कुछ नहीं आता, पर उनके पिता श्रीराम ताम्रकर फिल्मों पर लिखते रहे हैं। उनकी फिल्म पत्रकारिता भी डेस्क तक सीमित थी। वे भी बरसों तक फर्जी इंटरव्यू छापते रहे हैं, वही आदत उनके बेटे को लगा दी। बाप-बेटे दोनों मिलकर दो अखबारों को चूना लगा रहे हैं.
अभी श्रीराम ताम्रकर ‘दबंग दुनिया” में फिल्म का पूरा पेज निकालते हैं, जिसमें इसी तरह की खबरें होती हैं। इंदौर मे बैठे-बैठे ही वो भी कंगना रानावत और करीना कपूर का इंटरव्यू ले लेते हैं। ‘दबंग दुनिया’ मे तो ये सब चलता है पर ‘नईदुनिया’ मे इस तरह के फर्जीवाड़े कम ही होते है, पता चला है कि सलमान से जुड़े कुछ लोगो ने इसे गंभीरता से लिया हैं। वैसे ‘नईदुनिया’ में यह अकसर होता रहता है, कमजोर संपादक जयदीप कर्णिक ने अपने आसपास ऐसे लोगों की फौज खड़ी कर ली है, जो उसकी हाँ में हाँ मिलाते रहते हैं, और ऐसा फर्जीवाड़ा करते रहते हैं।
नईदुनिया में प्रकाशित सलमान खान का इंटरव्यू ठीक ढंग से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए सलमान के फोटो पर क्लिक करें.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.













SAMAY TAMRAKAR
August 26, 2011 at 3:04 pm
मैं खुद समय ताम्रकर यहां स्पष्ट करना चाहता हूं कि 24-8-11 को मैंने खुद सलमान खान का इंटरव्यू लिया था। आप चाहें तो सलमान से पूछ सकते हैं। नईदुनिया एक प्रतिष्ठित अखबार है और वहां इस तरह का फर्जीवाड़ा नहीं चलता।
anonymous
August 26, 2011 at 3:18 pm
ajkal akhabaaro main film journalism ko halke se liya jane laga hai.jabki iske liye bhi knowledge ki jarurat hoti hai.public sub janti hai
naman jha
August 27, 2011 at 6:12 pm
एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी … जब सलमान ने किसी से बात ही नहीं की, तो आपसे कहा बात हो गई? एअरपोर्ट से सेंट्रल मोल और वहा से वापस एअरपोर्ट तक तो हम इवेंट वाले ही साथ थे, आप कहा थे श्रीमान? कम से कम सार्वजानिक रूप से तो झूठ मत बोलो.
aashish khare
August 27, 2011 at 6:16 pm
Mr. Samay Tamrakar, Have you any photograph with salman Khan? I think every reporter keep photographer when he take interview of star like SALMAN. Why not you published exclusive photograph with interview? It mean you are totally frod person.
Shame … Shame … Shame.
pj
August 27, 2011 at 11:09 pm
achha ..tumane kis vakt aur kaha interviev liya batana jara!:)
pj
August 27, 2011 at 11:10 pm
achha.. tumane kaha interviev liya batana jara!
ramesh takur
August 28, 2011 at 4:27 am
Naidunia ek farjiyo ka akhbar h iski policy ajibo-garib h kamchor log baithe h ALOK MEHTA sarike sampadak ko hata dena chiye ye jurnlist kam DALAL jyada h yahi halat jaydip karnik, umesh trivedi ki h dusari taraf Reporter ka soshan karne wala paper h
विवेक रंजन
August 31, 2011 at 10:31 am
आप लोगों की बुद्धि पर तरस आता है, केवल नईदुनिया में छपे इंटरव्यु से ही पता चला थी कि सलमान इलाज के लिए विदेश जा रहे है नहीं तो केवल कयास ही लगाए जा रहे थे। एक प्रतिष्ठित अखबार ने तो अपने पोर्टल मे कसम खा कर लिखा था कि सलमान को दिल की बीमारी हो गई है। वैसे यह इंटरव्यु तो पत्रिका को करना था पर वहां के लोग तो सलमान के साथ फोटो खिंचवाने और अपने फेसबुक प्रोफाइल पर डालने में इतने मशगुल रहे कि इतनी महत्वपूर्ण बात ही भूल गए। मैं मुंबई में फिल्म जर्नलिज्म पर शोध करता हूं और इतना बताना चाहता हूं कि आजकल अधिकतर फिल्मी हस्तियां टेलिफोनिक और चैट के द्वारा इंटरव्यु देते है
sanjay
September 3, 2011 at 5:13 pm
samay tamrakar bhi jhooth ka pulinda hai..sab bakwas hai…jaideep ka chamcha hai isliye aisa bol raha hai tu…bakwas band kar.