Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मेरठ से उर्दू रोजनामा ‘सबा प्रभात’ लांच

'सबा प्रभात' की लांचिंगसुभारती ग्रुप ने मेरठ में हिंदी सांध्य दैनिक प्रभात के बाद अब उर्दू रोजनामा ‘सबा प्रभात‘ लांच कर दिया है। शुक्रवार को मेरठ मेरठ में कोतवाली स्थित जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुससजिद्दीन व शहर नायब काजी जैनुरराशिद्दीन ने इस उर्दू रोजनामे का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी व नागरिक मौजूद थे। प्रबंधन का कहना है कि मेरठ में काफी अरसे से एक उर्दू समाचार पत्र की कमी महसूस की जा रही थी।

'सबा प्रभात' की लांचिंगसुभारती ग्रुप ने मेरठ में हिंदी सांध्य दैनिक प्रभात के बाद अब उर्दू रोजनामा ‘सबा प्रभात‘ लांच कर दिया है। शुक्रवार को मेरठ मेरठ में कोतवाली स्थित जामा मस्जिद में शहर काजी जैनुससजिद्दीन व शहर नायब काजी जैनुरराशिद्दीन ने इस उर्दू रोजनामे का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी व नागरिक मौजूद थे। प्रबंधन का कहना है कि मेरठ में काफी अरसे से एक उर्दू समाचार पत्र की कमी महसूस की जा रही थी।

आधुनिकता की दौड़ के बावजूद उर्दू भाषा को पढ़ने वाला एक बड़ा वर्ग आज भी इस ऐतिहासिक शहर मेरठ में मौजूद है। लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सुभारती मीडिया ग्रुप ने उर्दू भाषा का दैनिक समाचार पत्र ‘सबा प्रभात’ की शुरुआत की है। ज्ञात हो, सभा प्रभात से पूर्व पंजाबी भाषा में ‘दैनिक वतन दी शान प्रभात’ नामक अखबार सुभारती ने लांच किया जो सिख समुदाय में लोकप्रिय हो रहा है। सबा प्रभात की लांचिंग के मौके पर सुभारती मीडिया के ग्रुप एडिटर आरपी सिंह, डिप्टी एडिटर संतराम पांडे (दैनिक प्रभात), प्रसार प्रबंधक श्याम सिंह सैनी, विज्ञापन मैनेजर विक्रम सिंह तोमर के अतिरिक्त संवाददाता विनय गोयल, संजीव शर्मा, मैराज रिजवी, रिजवान सिद्दीकी, कैमरामैन श्रीधर आदि भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है, सुभारती ग्रुप के कर्ताधर्ता डा. अतुल कृष्ण हैं। यह ग्रुप हेल्थ, एजुकेशन, मीडिया समेत कई फील्ड में सक्रिय है। दैनिक प्रभात नामक अखबार जो मेरठ से पिछले 65 वर्षों से निकल रहा है, उसे सुभारती ग्रुप ने टेकओवर किया। इस अखबार को हिंदी में निकालने के साथ-साथ अब पंजाबी और उर्दू में भी अलग-अलग नामों से निकाला जाने लगा है। सुभारती ग्रुप की शुरुआत चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में की गई थी। इसे डा. अतुल कृष्ण और हरिओम आनंद ने मिलकर इसे आगे बढ़ाया। बाद में अतुल और हरिओम के बीच घनघोर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के चलते सुभारती पर कई तरह के आरोप भी लगे। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए। सुभारती ग्रुप अब डा. अतुल कृष्ण संचालित कर रहे हैं। हरिओम आनंद ने आनंद हास्पिटल का संचालन शुरू कर हेल्थ फील्ड में अपना कामधाम आगे बढ़ाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...