जयपुर से प्रकाशित दैनिक मार्निंग न्यूज से संपादक ईशमधु तलवार ने इस्तीफा दे दिया है. वे अखबार की शुरुआत से ही जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी की शुरुआत कहां से करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पिछले तीस सालों से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय ईशमधु की गिनती राजस्थान के तेजतर्रार एवं चुनिंदा पत्रकारों में की जाती है. ईशमधु ने नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, राजस्थान पत्रिका, नवज्योति, पंजाब केसरी, दिनमान सहित कई बड़े संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं.
टाइम्स टीवी नेटवर्क से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एवं मार्केटिंग) संदीप शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले सात सालों से इस ग्रुप से जुड़े हुए थे. इनके बाद ग्रुप का रेवेन्यू बढ़ाने तथा ब्रांडिंग की जिम्मेदारी थी. संदीप इकॉनामिक्स टाइम्स के रेवेन्यू की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि अब वे अपना खुद का वेंचर शुरू करने जा रहे हैं. ये वेंचर किस प्रकार का होगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि जल्द ही वे इसकी घोषणा करेंगे.












anilchoudhary
August 29, 2011 at 7:58 am
are shab kya rthore sahab se nahi bani kya
jissse chood diya hoga
vaise bhi rathore sahab se
marketing team bhi pareshan hai