Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आजतक से आखिर चले ही गए सीईओ जीके, अब चेलों की बारी

आखिरकार आजतक से सीईओ जी कृष्‍णन निपटा दिए गए. भड़ास ने पहले ही उनकी विदाई के बारे में खबर दे दी थी. उनकी विदाई पहले ही तय हो गई थी बस उसपर आफिसियली मुहर लगना बाकी थी. इस बार आफिसियली उनकी विदाई कर दी गई है. मालिक अरुण पुरी ने आंतरिक मेल जारी कर सबको सूचित कर दिया है कि अब जी कृष्‍णन यानी जीके संस्‍थान के साथ नहीं रहे. संभावना जताई जाने लगी है कि जीके के जाने के बाद बदलाव की बयार तज होगी.

आखिरकार आजतक से सीईओ जी कृष्‍णन निपटा दिए गए. भड़ास ने पहले ही उनकी विदाई के बारे में खबर दे दी थी. उनकी विदाई पहले ही तय हो गई थी बस उसपर आफिसियली मुहर लगना बाकी थी. इस बार आफिसियली उनकी विदाई कर दी गई है. मालिक अरुण पुरी ने आंतरिक मेल जारी कर सबको सूचित कर दिया है कि अब जी कृष्‍णन यानी जीके संस्‍थान के साथ नहीं रहे. संभावना जताई जाने लगी है कि जीके के जाने के बाद बदलाव की बयार तज होगी.

आजतक के ताकतवर सीईओ को अंतत: जाना ही पड़ा. बताया जा रहा है कि इस बदलाव का वाहक बना आजतक का कंटेंट और टीआरपी लेबल पर कमजोर प्रदर्शन. आजतक पिछले काफी समय से दो नम्‍बर की कुर्सी पर ही थमा हुआ था. तमाम कोशिशों के बावजूद वो इंडिया टीवी को पीछे नहीं छोड़ पा रहा था. इसके बाद से ही बड़े लेबल पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई थी. जीके को लेकर कई बार चर्चाएं उठी कि उन्‍हें हटाया जा रहा है, उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया है, पर आफिसियली कोई कन्‍फर्म नहीं कर रहा था. पर अब अ‍ाफिसियली जीके का आजतक से रिश्‍ता टूट गया है.

जीके की विदाई उसी समय तय हो गई थी जब‍ आजतक टीआरपी के मामले में इंडिया टीवी से लगातार पिछड़ता जा रहा था. जिससे कंटेंट के साथ आजतक का बिजनेस भी प्रभावित हो रहा था. अन्‍ना आंदोलन के दौरान आजतक फिर से नम्‍बर एक के पायदान पर आ गया है, परन्‍तु जो विदाई पहले ही तय हो गई थी उसे रोका नहीं गया. वैसे भी अगर बात अगर खबरों की होती है तो आम दर्शक आजतक पर ही आंख मूंद कर भरोसा करता है. अन्‍ना आंदोलन के दौरान भूतहा टीवी भी एक नम्‍बर से खिसकर चौथे नम्‍बर पर चला गया था.

जीके की विदाई के बाद अब उनकी छत्रछाया में पलने वाले लोगों के उपर भी तलवार लटकने लगी है. पिछले काफी समय से जीके के सहारे जमे रहे नकवी, कम बोलने और गहरी मार करने वाले शैलेष और अशोक सिंघल पर भी बदलाव के बादल मंडराने लगे हैं. सूत्रों ने बताया कि अब इन लोगों का बोरिया बिस्‍तर भी समेटा जा सकता है. अरुण पुरी अब खुद आजतक के प्‍लानिंग मीटिंग में उपस्थित हो रहे हैं. जिसके चलते इस सुगबुगाहट को और अधिक बल मिल रहा है. जीके के दबाव के चलते ये लोग आजतक के इंडिया टीवी से पिछड़ने के बावजूद प्रबंधन की निगाह से लगातार बचते चले आ रहे थे. सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से अरुण पुरी सुपरविजन कर रहे हैं उससे किसी बड़े बदलाव की संभावना बराबर दिख रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravi kumar

    September 1, 2011 at 3:19 pm

    अरुण पुरी साहब..जीके कृष्णन के जाने से आपके चैनल की टीआरपी नहीं संवरने जा रही..वो तब होगा..जब आप सालों से कुंडली मारे नकवी जैसे घाघ पत्रकार को हटाएंगे..वैसे अच्छा है आपको होश तो आया लेकिन देर से..आप ही की तरह सीएनईबी जैसे तीसरी डिग्री के चैनल को भी अब खुद उसका मालिक अमनदीप सरान देख रहा है..मालिकों के साथ दिक्कत यही है,,अमनदीप ने भी अनुरंजन झा जैसे रैकेटियर को सीईओ बनाकर गलती की थी..आप जान लीजिए..सिस्टम बनाने में वक्त लगता है बिगाड़ने में नहीं

  2. Manish Gupta

    September 1, 2011 at 7:25 pm

    अगर आज तक से नकवी जी और शैलेष जी निकल गए तो ये बात तो तय है कि आज तक फिर कभी भी नम्बर एक के पायदान पर नहीं आ पाएगा । चाहें वजह कोई भी हो ।

  3. monish

    September 4, 2011 at 1:28 pm

    aajtak se aacha to starnews chenal he .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...