: शकील एवं मनोज एमके न्यूज से जुड़े : मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र रिछारिया ने पीपुल्स समाचार के भोपाल एडिशन में कारपोरेट सेंट्रल डेस्क का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे पीपुल्स समाचार के जबलपुर एडिशन में स्थानीय संपादक थे. वहां से उन्हें भोपाल लाया गया है. उनके लिए नयी कारपोरेट सेंट्रल डेस्क बनायी गयी है. वे जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर तथा दिल्ली सहित पांचों संस्करणों से समन्वय करेंगे और समूह संपादक को रिपोर्ट करेंगे.
दैनिक अखबार कट टू कट, जयपुर के चीफ एडिटर शकील खान तथा यहीं पर कार्यरत वरिष्ठ संपादकीय सहयोगी मनोज अवस्थी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. इन लोगों ने अपनी नई पारी एमके न्यूज से शुरू की है. इनलोगों ने एमके न्यूज के राजस्थान ब्यूरो में ज्वाइन किया है.












Sandeep Richhariya
September 3, 2011 at 7:34 am
बधाई जितेन्द्र भइया
indrajeet bhoj
September 3, 2011 at 1:53 pm
badhai ho res sir
sandeep shrivastava
September 4, 2011 at 10:29 am
Jitendra JI – Nav Bharat Gwalior Me 10 saal Pahle aapke saath editorial me work kiya aap bahut anubhavi hai aur peoples Group ke management aapse laabh hi prapt karega.
sandeep shrivastava Editiorial member
Grand News C.G