लंदन। वेबसाइट विकिलीक्स ब्रिटेन के गार्डियन अखबार पर मुकदमा दायर करने की तैयारी में हैं। दरअसल, अमेरिका की ढाई लाख से ज्यादा गोपनीय राजनयिक केबल्स को ब्रिटेन के गार्डियन अखबार ने एक ही झटके में दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।
बीबीसी के मुताबिक, विकिलीक्स का कहना है कि हमने गार्डियन समेत कुछ अखबारों के साथ अग्रीमेंट किया था कि इन केबल्स को एडिट करके धीरे-धीरे इंटरनेट पर सामने लाएंगे। लेकिन गार्डियन के एक जर्नलिस्ट ने या तो लापरवाही से या जानबूझकर टॉप सीक्रेट पासवर्ड को लीक कर दिया। इसकी वजह से बिना एडिट की हुईं 2,51,000 डिप्लोमेटिक केबल्स इंटरनेट पर आ गईं। इस बारे में हमने कानूनी कार्रवाई के लिए बात शुरू कर दी है। उधर, गार्डियन ने सुरक्षा में सेंध जैसे आरोपों का खंडन किया है। साभार : एनबीटी











