गोरखपुर। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर बीते रविवार को कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार वर्मा नशे में इतना धुत हो गए कि उसे कुछ होश ही नहीं रहा। इंस्पेक्टर पत्रकारों की गंदी-गंदी गाली दे रहा था। उसका कहना था कि मीडिया वालों के चलते चावल की तस्करी रूक रही है। तस्करी रूक गयी तो सरकारी वेतन से खाक खर्च चलेगा। मजे की बात यह है कि उसका नशा दूसरे दिन तक बरकरार रहा। सुबह भी वह पत्रकारों को गाली से नवाजता रहा।
जब पत्रकारों की इंस्पेक्टर के करतूत की खबर लगी तो वे कस्टम कार्यालय पर आ धमके। कस्टम कार्यालय के अधीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह यह कहते हुए मामले को रफा दफा करने में जुट गए कि दोषी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.












vijai singh
September 6, 2011 at 1:20 pm
puri custum ki team hi brast hai. yaha anna ki jarurat hai. vijai