Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रुद्रपुर के पत्रकारों पर पीएसी का बर्बर लाठीचार्ज

पत्रकारों पर हमलाआम नागरिकों के दमन और उत्पीड़न के लिए कुख्यात पीएसी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के मीडियाकर्मियों को बर्बर तरीके से मारा-पीटा है। यह घटना इस लोकतांत्रिक देश में मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के दावों की पोल खोलती है और सुरक्षाबलों की अलोकतांत्रिक मानसिकता का पर्दाफाश भी करती है। मीडियाकर्मियों पर पीएसी वालों के कहर के खिलाफ पूरा रुद्रपुर आंदोलित है। नेता, व्यापारी, छात्र सभी मीडियाकर्मियों के पक्ष में सड़क पर उतरे हैं। पत्रकारों पर ढाए गए जुल्म के पीछे कहानी कुछ यूं है-

पत्रकारों पर हमलाआम नागरिकों के दमन और उत्पीड़न के लिए कुख्यात पीएसी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के मीडियाकर्मियों को बर्बर तरीके से मारा-पीटा है। यह घटना इस लोकतांत्रिक देश में मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के दावों की पोल खोलती है और सुरक्षाबलों की अलोकतांत्रिक मानसिकता का पर्दाफाश भी करती है। मीडियाकर्मियों पर पीएसी वालों के कहर के खिलाफ पूरा रुद्रपुर आंदोलित है। नेता, व्यापारी, छात्र सभी मीडियाकर्मियों के पक्ष में सड़क पर उतरे हैं। पत्रकारों पर ढाए गए जुल्म के पीछे कहानी कुछ यूं है-

जानकारी के अनुसार टीवी जर्नलिस्ट शंकर गुप्ता बुधवार की रात अपने किसी परिचित से मिलने 46वीं वाहनी पीएसी गए थे। वह 31वीं वाहिनी गेट से बाहर निकलने लगे तो उन्हें हमले के खिलाफ धरनापीएसी कर्मी हेमंत रावत और महेंद्र नेगी ने रोक लिया। जब उन्होंने अपना परिचय पत्रकार के तौर पर दिया तो दोनों अभद्रता पर उतर आए और मारपीट शुरू कर दी।  हेमंत रावत और उसके साथियों ने शंकर को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत लेकर कुछ पत्रकार पीएसी के सेनानायक पीएस सैलाल से मिले तो उन्होंने कह दिया कि जवानों को गोली चलाने के आदेश हैं, उन्होंने कोई गलती नहीं की, बल्कि अपनी ड्यूटी की है। सेनानायक के रवैए से नाराज पत्रकार हाइवे पर आकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को 46वीं वाहिनी के सेनानायक जीएस मर्तोलिया से जांच कराने का आश्वासन दिया। इस पर पत्रकार पूरन सिंह रावत और भरत शाह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों के साथ श्री मर्तोलिया से बात करने गए। वहां संतोषजनक बातचीत के बाद जाम खोलने को कह दिया गया।

पत्रकार धरने से उठे ही थे कि पीएसी के बावर्दी जवानों ने पीएसी कैंपस से बाहर आकर पत्रकारों पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें एसपी अरोरा और राजेश तोमर समेत कई पत्रकार घायल हो गए। बाहर खड़े पुलिस के अफसरों तक को जवानों ने नहीं बख्शा। हमले के विरोध में पत्रकारों के साथ तीनों विधायक जिला अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए। बाद में डीएम एसएस रावत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और पीएसीकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वास्न पर जाम खुला।

इस पूरी घटना से संबंधित खबरें व तस्वीरें रुद्रपुर के स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई हैं…

घटना की कवरेज

घटना की कवरेज

घटना की कवरेज

घटना की कवरेज

घटना की कवरेज

घटना की कवरेज

पत्रकार यूनियन ने पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दी

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...