Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चुनाव से ठीक पहले यूपी में नया रीजनल चैनल लांच

जी न्यूज उत्तर प्रदेश Logoएक और रीजनल न्यूज चैनल ने अवतार ले लिया। यह है ‘जी न्यूज उत्तर प्रदेश’। 24 घंटे के इस न्यूज चैनल की लांचिंग कल की गई। इसे यूपी और उत्तराखंड के दर्शकों को ध्यान में रखकर लांच किया गया है। लांच करने वाली कंपनी का नाम है जी न्यूज लिमिटेड (जेडएनएल)। जेडएनएल के सीईओ बरुन दास हैं। इस नए रीजनल चैनल की पंचलाइन है- जड़ से जहां तक। नए लांच हुए इस रीजनल चैनल के हेड बाशिंद्र मिश्र हैं जबकि बिजनेस हेड के रूप में दायित्व निभा रहे हैं संजय पांडे। चैनल लांच होते ही चुनाव पर केंद्रित प्रोग्राम ‘हमारे दम पर दिल्ली’ शुरू कर दिया गया है।

चुनाव से ठीक पहले सियासी रूप से सरगर्म यूपी में चैनल लांच कर जेडएनएल ने दर्शकों के बीच पैठ बनाने के साथ-साथ रेवेन्यू बटोरने की भी रणनीति बनाई हुई है। इस चैनल की लांचिंग की तैयारियां काफी पहले से की जा रही थी। प्रबंधन को उम्मीद है कि ‘जी न्यूज उत्तर प्रदेश’ यूपी और उत्तराखंड के रीजनल चैनलों में जल्द ही नंबर वन की स्थिति में पहुंच जाएगा। सूत्रों का कहना है कि चैनल लांच करने से पहले यूपी और उत्तराखंड के दर्शकों की जरूरतों का जेडएनएल ने गहराई से अध्ययन कराया।  इसी अध्ययन के हिसाब से प्रोग्राम तैयार कराए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जेडएनएल ने ‘जी न्यूज उत्तर प्रदेश’ से पहले 24 घंटों का तेलगु न्यूज चैनल ‘जी 24 गंटालु’ लांच कर चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...