Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

अध्‍ययन यात्रा बनाम दारू पार्टी

दारू जो कराए कम है! और दारू की लत…. पूछो मत! लोग अपना मान सम्‍मान और बाकी सब भूलकर दारू के लिए सब कुछ करने तैयार हो जाते हैं! इस हफ्ते राजनांदगांव के कुछ पत्रकारों ने भी ऐसा ही किया और दारू पीने की ललक ने उनको दूसरों के सामने हाथ फैलाने भी मजबूर कर दिया! सुबह सबेरे पत्रकार अपने घर से निकले तो थे छत्‍तीसगढ विधानसभा की कार्यवाही देखने और इस यात्रा को नाम दिया गया अध्‍ययन यात्रा, पर रात को जब पत्रकार वापस अपने घरों को लौटे तो उनका अनुभव काफी बुरा था।

दारू जो कराए कम है! और दारू की लत…. पूछो मत! लोग अपना मान सम्‍मान और बाकी सब भूलकर दारू के लिए सब कुछ करने तैयार हो जाते हैं! इस हफ्ते राजनांदगांव के कुछ पत्रकारों ने भी ऐसा ही किया और दारू पीने की ललक ने उनको दूसरों के सामने हाथ फैलाने भी मजबूर कर दिया! सुबह सबेरे पत्रकार अपने घर से निकले तो थे छत्‍तीसगढ विधानसभा की कार्यवाही देखने और इस यात्रा को नाम दिया गया अध्‍ययन यात्रा, पर रात को जब पत्रकार वापस अपने घरों को लौटे तो उनका अनुभव काफी बुरा था।

चंद पत्रकारों यानी चार पांच लोगों की वजह से यह अध्‍ययन यात्रा दूसरे पत्रकारों के लिए शर्मनाक वाक्‍या बनकर रह गया। दरअसल में छत्‍तीसगढ के मुख्‍यमंत्री और राजनांदगांव के विधायक डा. रमन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों के लिए विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन और अध्‍ययन का कार्यक्रम तैयार किया था। यह कार्यक्रम वैसे तो काफी अच्‍छा और सराहनीय था, पर इस कार्यक्रम को मूर्तरूप देने का जिम्‍मा उठाने वाले जिला प्रशासन और जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय की पत्रकारों के सम्‍मान को लेकर अनदेखी के कारण अव्‍वल तो प्रमुख पत्रकारों ने कार्यक्रम से खुद की दूरी बना ली।

प्रिंट और इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के चर्चित चेहरों के कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिए जाने के बाद जनसम्‍पर्क विभाग को थोड़ा सुकून मिला, फिर भी उनको करीब 20 से 25 पत्रकार मिल गए थे, जो मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम में संख्‍या दिखाने उनके लिए पर्याप्‍त थे, पर जिन चेहरों को मुख्‍यमंत्री नाम से पहचानते हैं, उनकी गैर मौजूदगी ने विधानसभा में असर दिखाया और जो जानकारी मिली उसके मुताबिक कार्यक्रम रूखा-रूखा सा रहा। जो गए थे, उनको पता चला है कि एक एक सूटकेस और उसके भीतर सफारी सूट का कपड़ा रखकर ‘गिफ्ट’ दिया गया। मिनी बस में ले जाए गए पत्रकारों को होटल बेबीलोन में खाना खिलाया गया।

यहां तक तो ठीक ही था… पर इसके आगे जो हुआ वह शर्मनाक ही कहा जाएगा। पिछले दो तीन दिनों से मैं सोच रहा था कि जिन अखबारों के पत्रकार इस ‘अध्‍ययन यात्रा’ में शामिल हुए थे, उन्‍होंने इस पर अपने अखबारों में कुछ क्‍यों नहीं लिखा और फिर जिला जनसम्‍पर्क विभाग जो सरकार की छोटी से छोटी उपलब्धियों को बडे़ से बडे़ प्रेस नोट में तब्‍दील करता है, उसने पत्रकारों को विधानसभा घुमाने के इस ‘महती’ कार्य पर कोई रपट क्‍यों नहीं जारी की.. पर इसका जवाब मुझे बाद में मिला.. ‘अध्‍ययन यात्रा’ एक तरीके से कुछ पत्रकारों की दारू की लत के चलते ‘शर्मनाक यात्रा’ में बदल गई थी…. तो कैसे इस पर कोई पत्रकार कलम चलाता और कैसे जनसम्‍पर्क विभाग रपट जारी करता।

खैर मैं इस ‘अध्‍ययन यात्रा’ का हिस्‍सा नहीं था और मैं ने पहले ही आमंत्रण के सरकारी रवैये से नाराज होकर इस आयोजन से किनारा कर लिया था… हमेशा की तरह… अपनी आदत के चलते… और सच लिखने की अपनी बदनाम आदत के चलते उस कथित अध्‍ययन यात्रा की कहानी यहां लिख रहा हूं। इसी महीने के दूसरे गुरुवार यानी 8 सितम्‍बर को विधानसभा भ्रमण का कार्यक्रम तय हुआ था। जनसम्‍पर्क विभाग ने जिला मुख्‍यालय के सभी प्रमुख पत्रकारों को टेलीफोन कर मुख्‍यमंत्री के आमंत्रण की खबर दी और सबको सुबह आठ बजे जनसम्‍पर्क कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया था।

प्रिंट और इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को रायपुर ले जाने और मिनी बस की व्‍यवस्‍था की गई थी और उन्‍हें बकायदा बताया गया था कि विधानसभा भ्रमण के बाद होटल बेबीलोन में लंच का कार्यक्रम है।‍ आमंत्रण के तरीके और जाने के साधन से नाराज होकर प्रमुख लोगों ने इससे दूरी बना ली, जिसमें मैं भी शामिल था। मेरे अलावा इलेक्‍ट्रानिक मीडिया से जी छत्‍तीसगढ, साधना टीवी और दूरदर्शन के पत्रकार इस कार्यक्रम में नहीं गए तो प्रिंट से हरिभूमि, नवभारत, सबेरा संकेत और नांदगांव टाईम्‍स ने भी दूरी बना ली।

खैर.. जो गए उनके लिए विधानसभा भ्रमण एक अच्‍छा अनुभव होना चाहिए था और वहां विधानसभा की कार्यवाही देखकर वो एक अच्‍छा अनुभव और ‘गिफ्ट’ लेकर लौटते…. पर चंद पत्रकारों की दारूबाजी की लत ने सबको बुरा अनुभव दे दिया! सुबह आठ बजे यहां से निकलने वाले पत्रकार यहां से करीब साढे़ दस से 11 के आसपास निकले और सीधे विधानसभा पहुंचे। करीब डेढ़-दो घंटे तक विधानसभा भ्रमण और फिर कार्यवाही देखने के बाद वादे के अनुरूप वो होटल बेबीलोन ले जाए गए, जहां उनका भोजन का कार्यक्रम था। इसी जगह में कुछ पत्रकार अपनी दारू की लत पर काबू नहीं रख पाए और उन लोगों ने भरी दोपहरी को बेबीलोन में दारू पिया। बात नहीं खुलती यदि वो दारू पीने के बाद उसका बिल भर देते और चुपचाप भोजन कर घर लौट जाते, लेकिन….।

चार से पांच पत्रकारों ने दारू पिया और उनका बिल बना 3876 रुपए! अब इनके पास दारू के बिल भरने के लिए पैसे नहीं थे! सो शुरू हो गया चंदा करने का काम! किसी की जेब में सौ रुपए थे तो किसी की जेब में दो सौ रुपए!! उन बेचारों ने तो सरकारी खजाने से खाने के साथ दारू का बिल भी पटेगा ये सोच रखा था शायद!! पर बिल आ गया!! क्‍या करते… जिनने नहीं पी या ये कहें जो पीते ही नहीं, उनसे भी चंदा किया गया!! जनसम्‍पर्क विभाग से उनके साथ गए लोगों के पास भी इतने रुपए नहीं थे, सो उनने दूसरे पत्रकारों से मांग-मांग कर बिल के पैसे इकट्ठे किए और फिर बिल पटाया गया।

बहरहाल, राजनांदगांव से विधानसभा के अध्‍ययन पर गए पत्रकारों के दल के स्‍वागत सत्‍कार के लिए बेबीलोन होटल में मौजूद रायपुर जनसम्‍पर्क विभाग के अफसरों के सामने भी यह अनूठा नजारा था.. पत्रकारों ने दारू तो पी ली पर जेब में रुपए नहीं थे… उनके सामने भी दूसरे पत्रकारों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अब कुछ लोग कहेंगे दारू ही तो पी… चोरी तो नहीं की…. पर क्‍या ये माहौल और तरीका उचित था?

अतुल श्रीवास्‍तव

सहारा समय

राजनांदगांव, छत्‍तीसगढ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kislay gaurav

    September 13, 2011 at 7:18 am

    लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के वरिष्ठ पत्रकेरों कि एसी करतुत ने दिल जित लिया।

  2. virendra gupta

    September 13, 2011 at 7:46 am

    virendra gupta from bhopal

    माननीय यशवंत जी नमस्·ार
    ·हते हैं लो·तंत्र चार स्तंभ पर खड़ा है, ·ार्यपालि·ा, न्याय पालि·ा, व्यवस्थापि·ा और मीडिया।
    ले·िन आज हालत यह हो गई है ·ि लो·तंत्र ·ा चौथा स्तंभ ·हे जाने वाले ·ुछे· पत्र·ार राज आठ बजे ·े बाद डोलते नजर आते हैं, बेबी लोन झूलते पार्· ·े लिए ही तो मशहुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...