
भंवरी देवी
उसका जोधुपर में एक शानदार घर है. भंवरी देवी तीन बच्चों की मां है. कार से चलती है और उसने एक ड्राइवर भी रखा हुआ है. चर्चा है कि भंवरी के पास एक ऐसी विस्फोटक सीडी है, जो एक मंत्री के लिए मुश्किल का सबब बन सकती है. ये मंत्री महोदय हैं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा. एएनएम भंवरी देवी लापता है और उसके अपहरण के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका है. भंवरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति अमरचंद ने पांच सितंबर को दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि भंवरी देवी का अपहरण कर उसे झांसी ले जाया गया था.
एएनएम भंवरी देवी की कॉल डिटेल के आधार पर सीकर, चुरू व कुछ स्थानीय युवकों को हिरासत में लिया गया है. सीकर के एक युवक ने 90 हजार रुपये की सुपारी लेकर एएनएम की झांसी में हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी है, लेकिन उसे यह जिम्मा किसने दिया तथा कौन-कौन व्यक्ति इसमें शामिल हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका. ऐसी आशंकाए जताई जा रही है कि राजस्थान की पुलिस टीम गुपचुप ढंग से शव जमीन से निकलवा कर ले गयी, और उसने स्थानीय पुलिस को खबर तक नहीं दी.
भंवरी के पति अमरचंद नट का कहना है कि उसकी पत्नी की लंबे समय से कांग्रेस के बड़े नेताओं से जान-पहचान है. उसने मदेरणा के साथ संबंधों पर एतराज जताया तो मंत्री ने उसे शराबी कह कर फटकार दिया. भंवरी के पति अमरचंद नट का आरोप पीएचईडी और जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा पर है. अमरचंद के मुताबिक उसने मंत्री को बार-बार मना कि वह उसकी पत्नी को फोन न किया करें, लेकिन हर बार मंत्री कह दिया करते थे कि फोन भंवरी ने किया था.
पुलिस के अनुसार तिलवासनी निवासी सोहनलाल विश्नोई के बुलाने पर बोरूंदा से बिलाड़ा पहुंचने के बाद एएनएम भंवरी देवी का अपहरण किया गया. जिस कार से उसे उप्र ले जाए जाने की बात है, उसका पता नहीं चल सका है. एक सितंबर से लापता भंवरी देवी के बारे में कहा जा रहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री और एक विधायक के साथ आपत्तिजनक हालत में उसकी सीडी बनी हुई है. एक हफ्ते पहले जोधपुर गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीडी के बाबत पूछे जाने पर कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन भंवरी देवी के पति ने सीधे तौर पर एक मंत्री का नाम लिया है.












prashant
September 15, 2011 at 3:12 pm
उप्र में भी एक महिला की हत्या हुई थी, मन्त्री का नाम भी उछला, लेकिन कुछ नहीं हुआ. जिसने हत्या की वह भी जेल में संदेहास्पद स्थितियों में मर गया.
shaktiputra
September 15, 2011 at 3:24 pm
ye rajniti-sex aur mahatvankansha ka udaharan hai..