: सीएनईबी प्रबंधन ने संवेदनहीनता का परिचय दिया : हमले की खबर का प्रसारण नहीं किया गया : दिल्ली-एनसीआर में जिंदगी कितनी असुरक्षित है, इसका अंदाजा आए दिन लगता रहता है. अभी कुछ रोज पहले ही महुआ के होनहार पत्रकार को बीच सड़क पर एक वाहन ने कुचल डाला. ताजी सूचना ये है कि सीएनईबी न्यूज चैनल की एक महिला रिपोर्टर पर लफंगों ने हमला कर दिया.
यह घटना नोएडा के सेक्टर 63 स्थित सीएनईबी न्यूज चैनल के मुख्यालय से कुछ कदम दूरी पर हुई. शाम सात बजे के करीब महिला रिपोर्टर उषा लाल और सीएनईबी में ही डेस्क पर कार्यरत टुहिना चौबे आफिस से घर के लिए निकलीं. अभी ये चैनल से पचास मीटर आगे गई होंगी की पांच छह लड़के इनके पीछे लग लिए और कमेंट करने लगे. उषा लाल ने बहादुरी दिखाते हुए कमेंट पास कर रहे लड़कों को मुंहतोड़ जवाब दिया. तब उन लफंगों ने उषा लाल पर हमला कर दिया. एक लड़की पर हमला होते देख अगल बगल के काल सेंटर में काम करने वाले कुछ युवक आ गए और पीटने वालों को दौड़ाया. एक हमलावर पकड़ लिया गया और बाकी सभी भाग निकले.
इस बीच उषा लाल और टुहिना ने सीएनईबी आफिस फोन कर दिया था. सीएनईबी के मीडियाकर्मी साथी मौके पर पहुंच गए और पकड़ में आए एक हमलावर को पीटते हुए आफिस ले गए. बाद में पुलिस को सूचित कर हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस प्रकरण में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह रहा कि अपने रिपोर्टर पर हमले की खबर को न्यूज चैनल में नहीं दिखाया गया.
कायदे से सीएनईबी के वरिष्ठों को इस प्रकरण के फुटेज और बाइट लेकर खबर चलानी चाहिए थी ताकि पुलिस प्रशासन पर मीडियाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर दबाव बढ़ता लेकिन जाने कैसे कैसे विद्वान इन दिनों न्यूज चैनलों में काम करने लगे हैं कि अपने ही साथियों के दुखदर्द से बेखबर हैं. अतीत में इस तरह के घटनाक्रम हुए तो बड़े न्यूज चैनलों ने खबरें दिखाईं हैं. शायद सीएनईबी प्रबंधन ने इससे सबक नहीं लिया. इससे प्रबंधन की अपने कर्मियों के प्रति संवेदनहीनता का भी पता चलता है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि इस मामले में सीएनईबी प्रबंधन ने कोई एफआईआर दर्ज कराई है या नहीं.












navin rai chaudhry
September 20, 2011 at 8:42 am
is news channel ke shirsh pad par baithe adhikaari mein na to insaaniyat hai na hi patrakarita ki samajh.afsos……
samajh singh
September 20, 2011 at 8:46 am
usha ji,ap bihari aur apke editor bhi bihari. lekin dono mein fark sirf itna hai ki apne un gundon ka samna kar yeh bata diya ki ap ek bahadur aur nirbhik patrakar hain lekin apke sampadak ne is khabar ko nahi chalakar yeh sabit kar diya ki vo bechare……..
kaushal sharma
September 20, 2011 at 8:48 am
afsos hua…..
प्रशान्त
September 21, 2011 at 7:02 pm
इससे टीआरपी बढ़ती क्या.