Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

मेरा पांच माह का वेतन भड़ास को दें

श्रीमान प्रताप जी राव, नमस्कार. आपकी जानकारी के लिए मैं अपना परिचय दे रहा हूं कि मैं मुकेश सुन्‍देशा, जालौर (राजस्‍थान) से आपके चैनल एचबीसी न्‍यूज का संवाददाता था. कई महीने आपके चैनल के लिए अपनी सेवाएं दीं. पांच महीने तक सेलरी मिलने के आश्‍वासन पर मैंने काम किया. अंत में सेलरी न मिलने से आजिज आकर मुझे आपका चैनल छोड़ना पड़ा. आपसे बार बार निवेदन के बाद भी आप मेरे वेतन पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, यह अत्‍यन्‍त ही दुख की बात है.

श्रीमान प्रताप जी राव, नमस्कार. आपकी जानकारी के लिए मैं अपना परिचय दे रहा हूं कि मैं मुकेश सुन्‍देशा, जालौर (राजस्‍थान) से आपके चैनल एचबीसी न्‍यूज का संवाददाता था. कई महीने आपके चैनल के लिए अपनी सेवाएं दीं. पांच महीने तक सेलरी मिलने के आश्‍वासन पर मैंने काम किया. अंत में सेलरी न मिलने से आजिज आकर मुझे आपका चैनल छोड़ना पड़ा. आपसे बार बार निवेदन के बाद भी आप मेरे वेतन पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, यह अत्‍यन्‍त ही दुख की बात है.

आप द्वारा एचबीवी न्‍यूज राजस्‍थान के पत्रकारों का शोषण तथा उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है. क्‍या आप इससे पांच मंजिल की बिल्डिंग बना लेंगे, पर आपकी यह इच्‍छा शायद कभी पूरी नहीं होगी, क्‍यों कि ये पैसा मेरे जैसे पत्रकारों के मेहनत और खून-पसीने की कमाई है, जिनकी आह कभी भी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी. अब आते हैं मुद्दे की बात पर. मैंने अपने पत्रकारिता के जीवन में देखा है कि भड़ास4मीडिया पत्रकारों के हर सुख-दुख में उनका भागीदार बना है. भड़ास ने पिछले काफी समय से पत्रकारों के हक की लड़ाई में निस्‍वार्थ भाव से साथ दिया है और मदद की है.

अब आपसे यह अनुरोध है कि मेरे पांच माह का वेतन, जो पचास हजार रुपये है, भड़ास4मीडिया को दे दें ताकि यह किसी पत्रकार के काम आ सके. मैं भड़ास4मीडिया को अपने वेतन को वसूल करने का अधिकार देता हूं और आशा करता हूं कि आप जल्‍द से जल्‍द मेरा वेतन भड़ास को देकर सहयोग प्रदान करेंगे. भड़ास को मेरे वेतन का धन न दिए जाने की स्थिति में मैं किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहूंगा. मैं यशवंतजी से भी निवेदन करता हूं कि वो एचबीसी न्‍यूज से मेरा वेतन प्राप्‍त कर मुझे सूचित करावें. अगर एचबीसी न्‍यूज ऐसा नहीं करता है तो मैं कोर्ट जाने के लिए तैयार हूं. अगर जरूरत हुई तो कंपनी का एप्‍वाइंटमेंट लेटर, प्रेस कार्ड, चैनल का लोगो भी भेज दूंगा.

मुकेश सुन्‍देशा

पूर्व पत्रकार, एचबीसी न्‍यूज जालौर

मोबाइल-  9928126369

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sunil

    September 21, 2011 at 9:53 am

    aakhir kab ase hota rahega

  2. mukesh sundesha

    September 21, 2011 at 1:15 pm

    thanks
    mukesh sundesha
    x reporter
    HBC NEWS

  3. saurabbh

    October 13, 2011 at 8:13 am

    hbc ki paribhasa : aisa channel jiska naam sunte hi sab kehte hai ye kaunsa channel aa gaya . Aur aisa channel jiske paas na koi khabar hai na kisi employee ke paas karne ko koi kaam .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...