इंदौर। कोर्ट में हड़ताल की गलत खबर छापने के मामले में इंदौर बार एसोसिएशन के कानूनी नोटिस को प्रभात किरण के कर्ताधर्ताओं ने लेने से इनकार करते हुए बैरंग वापस लौटा दिया है। पिछले दिनों यह नोटिस वापस एसोसिएशन को मिल गया है। फौरी तौर पर इसे लेने से इनकार माना जा रहा है लेकिन कानूनी तौर पर एक तरह से नोटिस तामिल हो चुका है क्योंकि नोटिस को लेने से मना करना भी अपने आप में नोटिस तामिल होने की श्रेणी में आता है। इसके बाद एसोसिएशन को न्यायालय में आगे की कार्रवाई करने का आधार मिल गया है।
इधर खबर है कि प्रभात किरण में मोदी को लेकर छपे एक कार्टून के कार्टूनिस्ट पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंदौर के मल्हारगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराने वाले शरीफ खां ने आरोप लगाया है कि कार्टूनिस्ट ने भावनाएं भड़काने के लिए ऐसा कार्टून बनाया है। शरीफ खां ने अपनी शिकायत में कहा है कि कार्टून में नरेन्द्र मोदी को मुस्लिम समाज द्वारा उपयोग की जाने वाली टोपी से अपना आधा भाग ढंकते हुए दिखाया गया है, जो आपत्तिजनक एवं भावनाओं को भड़काने वाला है। पुलिस आईपीसी की धारा 295 के तहत कार्टूनिस्ट मुस्सवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












vikas
September 21, 2011 at 2:07 pm
ye paper wale news ko pahcante nahe or patkar bane firte hai,agnibak ko bhi notice bhajo.waha bhi patkarita kartne walo ke kami hai.
vikas
September 21, 2011 at 2:10 pm
newspaper mein is samay kaam karne walo ke kami a gaye hai to school ka student sa news likh wa rahe hai. jab patkar he nahi hai to notice milana to aam baat ho jayge.wase prabhat kiran ka alawa agniban ka bhi yahi haall hai,usko bhi notice bhajo.wo patkato ka sosan kar raha hai
प्रशान्त
September 21, 2011 at 6:56 pm
जबरदस्ती का मुकदमा कार्टूनिस्ट पर.