: कैसे-कैसे लोग चलाने लगे हैं समाचार पोर्टल : कल एक समाचार पोर्टल ने लोकायुक्त शिवराज पाटिल से सम्बंधित एक समाचार का प्रकाशन किया. इस समाचार में जस्टिस शिवराज वी पाटिल की तस्वीर लगाने की जगह कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के तस्वीर को चस्पा कर दिया गया. इस ब्लंडर की ओर जब समाचार पोर्टल वालों को मेल किया गया तो अब तक कोई भी जवाब नहीं आया है.
और ना ही गलत तस्वीर हटाकर जस्टिस शिवराज पाटिल की असल तस्वीर लगाने का कोई प्रयास किया गया. हिंदी में कैसी कैसी वेबसाइटें आ गई हैं, यह इसी उदाहरण से समाझा जा सकता है. जब ज्ञान और समझ का इतना निचला और छिछला स्तर होगा तो कैसे इन वेबसाइटों और इन्हें चलाने वालों से कोई बड़ी उम्मीद की जा सकती है.

कुमार गौरव की तरफ से प्रेषित मेल और स्क्रीनशाट पर आधारित.












R.Rana
September 22, 2011 at 6:06 am
This is the way to tarnish the image of Media. Totally unfair.
R.Rana
September 22, 2011 at 6:16 am
Not so good. This is the way to tarnish the image of Media.