Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

सीओ ने झूठी सूचना देकर पत्रकार को फंसाना चाहा, सुनें यह टेप

बीती रात मुज़फ्फरनगर के बाबरी थाना क्षेत्र के कासमपुर के जंगल में पूर्व जिला पंचायत मेम्बर एवं राष्ट्रीय लोकदल नेता देशराज भानेडा के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसकी सूचना पर खबरीलाल न्यूज़ नेटवर्क ने न्यूज़ फ्लैश कर दी. न्यूज फ्लैश किए जाने की जानकारी सीओ शामली शशि शेखर तक पहुंची तो उन्होंने खबरीलाल न्यूज़ नेटवर्क के चीफ एडिटर अमित सैनी के पास अपने सरकारी मोबाइल नंबर 9454401614 से फोन किया.

बीती रात मुज़फ्फरनगर के बाबरी थाना क्षेत्र के कासमपुर के जंगल में पूर्व जिला पंचायत मेम्बर एवं राष्ट्रीय लोकदल नेता देशराज भानेडा के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसकी सूचना पर खबरीलाल न्यूज़ नेटवर्क ने न्यूज़ फ्लैश कर दी. न्यूज फ्लैश किए जाने की जानकारी सीओ शामली शशि शेखर तक पहुंची तो उन्होंने खबरीलाल न्यूज़ नेटवर्क के चीफ एडिटर अमित सैनी के पास अपने सरकारी मोबाइल नंबर 9454401614 से फोन किया.

इस फोन के जरिए उन्होंने अमित को सूचित किया कि आपके द्वारा फ्लैश की गयी न्यूज़ अधूरी है और पूरी सही नहीं है. उन्होंने जानकारी दी कि सिर्फ लूट की घटना नहीं हुई है बल्कि तीन लोगों का मर्डर भी हुआ है और मर्डर कर भाग रहे दो हत्यारों को पुलिसवालों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस के एक जिम्मेदार अधिकारी के मुंह से यह सब सूचना सुनकर अमित सैनी स्तब्ध रह गये.

हालांकि इस पर उन्होंने एहतियातन पूछा भी कि कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे. पर सीओ शामली शशि शेखर ने अमित को पूरी तरह आश्वस्त किया और उनकी दी गई सूचना सच है, इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने अपना फोन अपने पास खड़े एक ग्रामीण को देकर उससे पूछ लेने को कहा. उस कथित ग्रामीण और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मोबाइल पर अमित से वही बातें दुहराईं जो सीओ शामली बता रहे थे. ऐसे में अमित को यह भरोसा करना पड़ा कि तीन लोगों का मर्डर हो गया है और मारने वाले दो लोग भी निपटा दिए गए हैं. यानि कुल पांच लोगों की जान गई है.

इतने बड़े घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर अमित और अन्य पत्रकारों ने अपने सोर्सेज को सक्रिय किया और एक बार अपने स्तर पर पुष्टि का प्रयास किया. क्षेत्रीय पत्रकारों से इस बाबत जब संपर्क किया गया तो उन लोगों ने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया. कई स्तरों पर छानबीन कराने पर पता चला कि सीओ झूठ बोल रहे थे और वह गलत सूचना देकर एक पत्रकार को गलत खबर फ्लैश करने के लिए उकसा रहे थे. अमित ने अच्छी बात ये की कि उन्होंने सीओ शामली से हो रही सारी बातचीत को रिकार्ड कर लिया था. लीजिए, सीओ और पत्रकार के बीच का वार्तालाप सुनिए और आगे से आप भी सतर्क रहिए कि कहीं कोई अधिकारी आपको गलत सूचना देकर फंसा न दे.

सीओ शामली (मुजफ्फरनगर) शशि शेखर फोन पर कैसे झूठी खबर एक पत्रकार को ब्रीफ कर रहे, सुनिए यह टेप…

There seems to be an error with the player !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Deepak Dehradun

    October 4, 2011 at 11:52 am

    in police walo ka or kuch kaam nai ya to inke kehne par khabar rok lo nahi to ye rasssi ka saap banane ki dhamki dete hai up se kahi acha vehvar to uttrakhand ki police ka hai jo kam se kam samazhti to hai ki kya hai kya nahi

  2. manoj sharma

    October 19, 2011 at 5:45 pm

    hum aapke saath hai amit ji

  3. Vinod Kumar

    March 31, 2012 at 6:29 pm

    Dear Amit please contact with S.S.P and send it to me so i tak with DIG In Saharanpur Its Really very bad how can they do this please send a copy that recording on my email i m always with you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...