Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वित्‍त विभाग की रिपोर्ट से हुआ हिंदुस्‍तान के एक करोड़ के फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़

मुंगेर। बिहार सरकार के वित्त (अंकेक्षण) विभाग की प्रतिवेदन संख्या- 195/2005-2006 ने उजागर कर दिया कि पटना स्थित बिहार सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के शीर्ष अधिकारियों की मिलीभगत से केवल दो वित्तीय वर्ष 2002-03 और 2003-04 के दौरान सरकारी विज्ञापन प्रकाशन मद में मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड ने सरकारी खजाने को कुल एक करोड़ 32 हजार 272 रुपए 16 पैसे की चपत लगाई।

मुंगेर। बिहार सरकार के वित्त (अंकेक्षण) विभाग की प्रतिवेदन संख्या- 195/2005-2006 ने उजागर कर दिया कि पटना स्थित बिहार सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय के शीर्ष अधिकारियों की मिलीभगत से केवल दो वित्तीय वर्ष 2002-03 और 2003-04 के दौरान सरकारी विज्ञापन प्रकाशन मद में मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड ने सरकारी खजाने को कुल एक करोड़ 32 हजार 272 रुपए 16 पैसे की चपत लगाई।

अंकेक्षण कार्य में लगी टीम ने जो रिपोर्ट सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय, पटना को दिया, उस रिपोर्ट खुलासा करती है कि किस प्रकार देश के शक्तिशाली मीडिया हाउस ‘मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड’ ने प्रेस की स्वतंत्रता की आड़ में पीत पत्रकारिता की और कागजातों में जालसाजी-हेराफेरी और सच्चाई को छुपाकर साजिश के तहत अवैध ढंग से सरकारी विज्ञापन मद में एक करोड़ 32 हजार 272 रुपए 16 पैसे की निकासी सरकारी खजाने से की।

वित्त (अंकेक्षण) विभाग ने अपने वित्‍तीय प्रतिवेदन में सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय, पटना को अविलंब मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड से अवैध भुगतान की राशि एक करोड़ 32 हजार 272 रपए 16 पैसे की वसूली का आदेश दिया। यह आदेश वर्ष 2005 के दिसंबर माह में जारी किया गया था।

आखिर सरकारी विज्ञापन घोटाला क्या है : टीम  ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि मेसर्स एचटी मीडिया लिमिटेड का हिन्दी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ का पटना संस्करण कुल ग्यारह संस्करणों में क्षेत्रवार प्रकाशित होता है और हिन्दुस्तान के पटना संस्करण की पंजीयन संख्या-4438/86/पटना है। इसी ग्यारह संस्करणों में हिन्दुस्तान का मुजफफरपुर और भागलपुर मुद्रण केन्द्र है। भागलपुर और मुजफफरपुर मुद्रण केन्द्रों से प्रकाशित होने वाले दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ का अलग से कोई ‘पंजीयन संख्या’ और अलग से ‘प्रिंट लाइन’ नहीं है इसलिए मुजफफरपुर और भागलपुर मुद्रण केन्द्रों से प्रकाशित दैनिक हिन्दुस्तान को स्वतंत्र प्रकाशन यानी अलग अखबार नहीं समझा जा सकता है।

वित्‍तीय जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में आगे लिखा है कि –‘‘भागलपुर और मुजफ्फरपुर से स्वतंत्र प्रकाशन का पंजीयन और प्रिंट लाइन नहीं होने के बावजूद अखबार प्रबंधन ने सरकार के विज्ञापन को लौटाकर सरकार पर दवाब बनाने का काम किया और अपने मनोनुकूल ‘संयुक्त विज्ञापन दर’ पर सरकारी विज्ञापन जारी करने को विभाग के विवश कर दिया। यह कार्य पूर्णतः अवैध और अनियमित है। संयुक्त विज्ञापन दर देने से विभागीय नियम से जुड़े सरकारी परिपत्र -328/13-07-1987 के प्रावधानों का उल्लंघन होता है। इस प्रकार, सरकारी राजकोष से विभाग को दैनिक हिन्दुस्तान को अनियमित और अवैध ढंग से एक करोड़ 32 हजार 272 रुपए 16 पैसा का भुगतान करना पड़ा। यह राशि तुरंत वसूलनीय है।’’

यह राशि वसूल हुई या नहीं, आगे के अंक में प्रतीक्षा करें।

मुंगेर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SUNIL KUMAR GUPTA

    September 23, 2011 at 6:29 pm

    ab maf kr do bahi kyon hindustan ki pungi bjane pr tule hue ho.ab paint bhi kol kr rkh diye ho nanga kr ke hi dm loge kya.wish u all the best.
    chhorna mt hindustan ki band bja kr ek ek krni ko samne lao.thanks.
    munger se sunil kumar jakhmi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...