Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार हम लोगों के बीच नहीं रहे

इस नश्वर संसार से किस क्षण कौन सा साथी हम लोगों का साथ छोड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार और सर्वोत्तम रीडर्स डाइजेस्ट (हिन्दी) के पूर्व संपादक अरुण कुमार नहीं रहे। उनका 9 अप्रैल को तड़के निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। अरुण कुमार ने पत्रकारिता जगत में तीस से भी अधिक वर्ष का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अनेक पत्र-पत्रिकाओं में काम किया। 1990 में उन्होंने सर्वोत्तम रीडर्स डाइजेस्ट की संपादकीय जिम्मेदारी संभाली। वे 1996 तक सर्वोत्तम के बंद होने तक उसके संपादक रहे। गत 10 वर्षों से अरुण कुमार फ्रीलांसर के बतौर पर सक्रिय थे। उन्होंने पर्यटन विभाग के लिए कई वृत्तचित्रों का निर्माण किया। उनके परिवार में एक पुत्र और पुत्री हैं।

गुजरात में मीडिया से जुड़े तीन लोग चुनाव मैदान में, इंदौर में रिपोर्टिंग कंपटीशन का रिजल्ट घोषित

गुजरात में मीडिया से जुड़े तीन लोग लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दो लोग भाजपा के टिकट पर भाग्य आजमा रहे हैं तो एक कांग्रेस के। बीजपे ने मध्य गुजरात के अखबार ‘नया पडकर’ के मालिक दीपक साथी को टिकट दिया है। इसी तरह सूरत से निकलने वाले अखबार ‘नवगुजरात टाइम्स’ के नए नवेले मालिक सीआर पाटिल को भी भाजपा ने नेता बनाने का ऐलान कर दिया है। गुजरात में मुस्लिमों की आवाज उठाने के लिए मुस्लिम ट्रस्ट द्वारा संचालित अखबार ‘गुजरात टुडे’ के एडिटर अजीज तनकर्वी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। देखना है इन तीनों में से कितने लोग लोकसभा चुनाव की बैतरणी पार कर पाते हैं।

इंदौर में हर वर्ष होने वाली प्रतिष्ठित कैलाश व्यास रिपोर्टिंग कंपटीशन  का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस कंपटीशन में मालवा के पत्रकारों से उनकी सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग की प्रति मंगाई गई थी। स्पर्धा में करीब 50 प्रविष्टियां अंतिम रूप से सम्मिलित की गईं। इनमें प्रथम पुरस्कार इंडिया न्यूज के रिपोर्टर मुकेश मंगल को आतंकवाद पर बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए मिला। उन्हें ग्यारह हजार रुपये नगद इनाम दिया गया। सेकेंड प्राइज दैनिक भास्कर के पत्रकार अमित जलधारी और थर्ड प्राइज न्यूज टुडे के राहुल दुबे को दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...