Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के बाद अब दैनिक भास्कर भी ‘सुपरब्रांड’

Super Brandदैनिक भास्कर को भी भारत के सुपरब्रांड्स में शामिल कर लिया गया है। यह सम्मान विश्व की प्रतिष्ठित संस्था सुपरब्रांड्स की भारत शाखा ने दिया है। सुपर ब्रांड उस उत्पाद को चुना जाता है, जिसने ब्रांड जगत में श्रेष्ठ प्रतिष्ठा हासिल की हो। सुपरब्रांड बनने के बाद भास्कर अब जाने-माने ब्रांड्स वॉलमार्ट, बीबीसी, सोनी, एचएसबीसी,  इंफोसिस, टाटा, एयरटेल में शामिल हो गया है। सुपरब्रांड की सूची में शामिल होना किसी ब्रांड के लिए बड़ा सम्मान होता है। दैनिक जागरण पहले ही सुपरब्रांड घोषित किया जा चुका है।

सुपरब्रांड्स एक स्वतंत्र, निर्णायक संस्था है। इसकी शुरुआत 1993 में ब्रिटेन में मार्सेल नॉबिल ने किया था। सुपरब्रांड के लिए हर साल पांच सौ ब्रांड चुने जाते हैं। शुरुआत में 1350 ब्रांड को शार्टलिस्टेड किया जाता है। इस संस्था की शुरुआत 1993 में ब्रिटेन में मार्सेल नॉबिल ने की थी।  सुपरब्रांड्स को हर साल किताब के रूप में भी प्रकाशित किया जाता है। सुपरब्रांड्स चयन की स्वतंत्र, निरपेक्ष एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली को सुपरब्रांड काउंसिल सुनिश्चित करती है। भारत में मार्केटिंग जगत के सुप्रतिष्ठित नाम इस काउंसिल से जुड़े हैं। इसके चेयरमैन अनमोल धर हैं। काउंसिल के अन्य सदस्य हैं सैम बलसारा एमडी मेडिसन कम्युनिकेशन्स, आनंद कृपालु एमडी कैडबरी इंडिया, नवीन क्षत्रिय सीईओ एवं एमडी केस्ट्रॉल इंडिया, हेमंत सचदेव ग्रुप डायरेक्टर – ब्रांड एंड कारपोरेट कम्युनिकेशन भारती एंटरप्राइजेस, सुहैल सेठ सीईओ इक्वस एडवरटाइजिंग, दीपक कपूर एमडी प्राइसवाटरहाउस कूपर्स, जी कृष्णन ईडी एंड सीईओ टीवी टुडे नैटवर्क, एसके रूंगटा चेयरमेन सेल, आर शेषशायी एमडी अशोक लीलैंड एवं गौतम थापर चेयरमैन एंड सीईओ अवांथा ग्रुप हैं।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...